suvichar

3 उभरते क्रिकेटरों से रणजी टीम में सिलेक्शन के नाम पर धोखा, लगाया लाखों का चूना

Webdunia
शुक्रवार, 26 जुलाई 2019 (07:53 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने उभरते हुए क्रिकेटरों का चयन रणजी ट्रॉफी और अन्य टूर्नामेंट में कराने के नाम पर उनसे ठगी करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस ने बताया कि बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी इकाई के क्षेत्रीय इन्टीग्रिटी प्रबंधक ने बताया था कि कनिष्क गौड़, किशन अत्रि और शिवम शर्मा से शिकायत मिली है। इसके बाद पुलिस ने मार्च में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने बताया कि गौड़ और अत्रि दिल्ली के रोहिणी के रहने वाले हैं जबकि शर्मा गुड़गांव में रहते हैं।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रवि दलाल नाम के एक क्रिकेट कोच ने गौड़ से कथित रूप से 11 लाख रुपए ठग लिए।
 
अधिकारी ने बताया कि दलाल ने गौड़ को नगालैंड की ओर से रणजी ट्रॉफी में अतिथि खिलाड़ी के तौर पर खिलाने की पेशकश की, लेकिन उन्हें दूसरे राज्य की ओर से अंडर 19 श्रेणी में स्थानीय खिलाड़ी के तौर पर सिर्फ दो मैच खेलने दिए गए। वो भी उनके जन्म प्रमाण पत्र तथा अन्य दस्तावेजों में जालसाज़ी करके।
 
अधिकारी ने बताया कि शर्मा को अंडर 23 श्रेणी में खेलने का मौका दिलाने के नाम पर चार लाख रुपए ठगे गए।  पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि फ्रेंड्स अकादमी के कोच दलाल ने गौड़ से पैसे लेकर जमाल को दिए जो दिल्ली के एक स्कूल में पार्ट टाइम कोच है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

Mohan Bhagwat : हिन्दू 3 बच्चे पैदा करें, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान, घर वापसी का काम तेज होना चाहिए

मध्यप्रदेश का आर्थ‍िक सर्वेक्षण 2025-26: सकल राज्य घरेलू उत्पाद में 11.14 प्रतिशत वृद्धि

CM योगी की अखिलेश को सलाह, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए आगे आएं

प्राथमिक स्वास्थ्य ढांचे को किया मजबूत तो बीमारू से बना उत्तम प्रदेश बना यूपी

बुधवार से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

अगला लेख