छत्तीसगढ़ में साय मंत्रिमंडल का विस्तार, किसे मिली कैबिनेट में जगह

Webdunia
शुक्रवार, 22 दिसंबर 2023 (12:06 IST)
Chhatisgarh news in hindi : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। राज्यपाल ने राजभवन में 9 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई।
 
सबसे पहले पार्टी के कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल ने मंत्री के रूप में शपथ ली। इसके बाद रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, टंक राम वर्मा और लक्ष्मी राजवाड़े को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
 
90 सदस्यीय विधानसभा वाले छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 13 मंत्री हो सकते हैं। मंत्रिमंडल में विस्तार के बाद राज्य में मंत्रियों की संख्या 12 हो गई। मंत्रिमंडल का एक अन्य पद बाद में भरा जाएगा। नए मंत्रियों को जल्द ही विभागों का आवंटन भी कर दिया जाएगा। 
 
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद 12 में से 6 सदस्य-अरुण साव, लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, टंक राम वर्मा और लक्ष्मी राजवाड़े अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से हैं। वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, रामविचार नेताम और केदार कश्यप अनुसूचित जनजाति (ST) से मंत्री बनाए गए हैं। मंत्रिमंडल में अनुसूचित जाति (एससी) से दयालदास बघेल को मंत्री बनाया गया है। सामान्य वर्ग से दो सदस्य विजय शर्मा और बृजमोहन अग्रवाल मंत्री बनाए गए हैं।
 
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राजवाड़े मंत्रिमंडल में एकमात्र महिला सदस्य होंगी। मुख्यमंत्री पद की दावेदार मानी जाने वाली रेणुका सिंह को मंत्री भी नहीं बनाया गया है।
 
शुक्रवार को शपथ लेने वाले नए मंत्रियों में अग्रवाल, नेताम, कश्यप और बघेल ने पिछली भाजपा सरकारों में मंत्री के रूप में कार्य किया है। वहीं भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी से नेता बने चौधरी, वर्मा और राजवाड़े पहली बार के विधायक हैं तथा जायसवाल एव देवांगन दूसरी बार के विधायक हैं।
 
मुख्यमंत्री साय केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के पहले कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं तथा उप मुख्यमंत्री साव और शर्मा पहली बार के विधायक हैं। साव बिलासपुर से लोकसभा सदस्य रह चुके हैं।
 
साय मंत्रिमंडल में सरगुजा संभाग से 4, बिलासपुर संभाग से 3, रायपुर और दुर्ग संभाग से 2-2 और बस्तर संभाग से 1 मंत्री बनाया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के भावों में कोई परिवर्तन नहीं, जानें ताजा कीमतें

स्टेडियम के बाहर भगदड़ पर गरमाई सियासत, भाजपा ने मांगा सीएम का इस्तीफा, कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई

कांग्रेस ने किया मोदी पर कटाक्ष, पीएम जरूर जानते होंगे कि पहलगाम हमले के आतंकी गिरफ्त से बाहर हैं

LIVE : अयोध्या राम मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा

अमेरिका में शशि थरूर ने बताया, सैन्य ऑपरेशन का नाम क्यों रखा सिंदूर?

अगला लेख