मप्र में कोई भी जनकल्याणकारी योजना बंद नहीं की जाएगी : मोहन यादव

Webdunia
मंगलवार, 2 जनवरी 2024 (00:52 IST)
Chief Minister Mohan Yadav's statement regarding public welfare scheme : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को कहा कि पिछली सरकार की कोई भी योजना बंद नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि इनके लिए आवश्यक धन की व्यवस्था की जाएगी।
 
वह खरगोन में कुल 182 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्यों के लोकार्पण और नई परियोजनाओं की आधारशिला रखने के लिए आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, राज्य में चल रही सभी जन कल्याण और विकास योजनाएं एवं कार्यक्रम जारी रहेंगे। कोई भी योजना बंद नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि इनके लिए आवश्यक धन की व्यवस्था की जाएगी।
 
इससे पहले, जब विपक्षी कांग्रेस ने शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली पिछली भाजपा सरकार की लाडली बहना योजना को जारी रखने के संबंध में सवाल किया था तब उन्होंने विधानसभा में आश्वासन दिया था कि सभी योजनाएं जारी रहेंगी। यादव ने खरगोन में एक रोड शो किया और बाद में जिला कलेक्टरेट में इंदौर संभाग के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था की स्थिति पर समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता की।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में मंडलों और जिलों की सीमाओं का आवश्यकतानुसार पुनर्निर्धारण किया जाना चाहिए, जिसके लिए एक समिति गठित की जाएगी और एक अध्ययन कराया जाएगा। यह काम पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इंदौर संभाग से शुरू होगा। मुख्यमंत्री ने पुलिस थानों की सीमाओं का परिसीमन जल्द पूरा करने के भी निर्देश दिए। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

CEC के लिए दिए गए नामों पर राहुल गांधी ने जताया विरोध, कांग्रेस ने मोदी सरकार को दिया यह सुझाव

ओडिशा में 5 साल में 44823 लोग हुए लापता, मुख्यमंत्री माझी ने विधानसभा में दिया बयान

एनआरआई को मतदान करने का अधिकार दिया जाए : राजीव कुमार

Israel ने लेबनान में किया ड्रोन से हमला, हमास का सैन्य अभियान प्रमुख ढेर

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

अगला लेख