Hanuman Chalisa

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने नरसिंह मंदिर में की पूजा-अर्चना, जीरो ग्राउंड रिपोर्ट के लिए खुद कर रहे निरीक्षण

हिमा अग्रवाल
गुरुवार, 12 जनवरी 2023 (11:45 IST)
जोशीमठ। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार का रात्रि प्रवास जोशीमठ में किया। गुरुवार की भोर होते ही सीएम धामी जोशीमठ की जनता की सलामती और सुरक्षा के लिए भगवान का आशीर्वाद लेने उनके दर पर पहुंच गए। धामी ने जोशीमठ के नरसिंह मंदिर में माथा टेका व पूजा-अर्चना करके अपने दिन की शुरुआत की है। वे जीरो ग्राउंड रिपोर्ट के लिए खुद निरीक्षण कर रहे हैं।
 
जोशीमठ में भू-धंसाव के चलते धामी आपदा प्रभावित क्षेत्रों की जीरो ग्राउंड रिपोर्ट के लिए खुद निरीक्षण कर रहे हैं जिसके चलते उन्होंने गत बुधवार को भू-धंसाव के चलते संकट में आए परिवारों और पीड़ितों से खुद बातचीत की और उन्हें अंतरिम राहत प्रदान की, वहीं जोशीमठ में उनका रात्रि प्रवास रहा।
 
गुरुवार की सुबह सीएम नरसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंच गए। मंदिर के दर्शन करते हुए उन्होंने लोगों की सलामती और दीर्घायु की प्रार्थना की है। बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद आदिगुरु शंकराचार्य की गद्दी नरसिंह मंदिर में ही विराजमान की जाती है, वहीं नरसिंह मंदिर की दीवारों में भू-धंसाव के चलते दरारें आ गई हैं। धामी ने मंदिर में आई दरारों का निरीक्षण भी किया है।

Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी ने बताया जीत का नया 'MY' फॉर्मूला, कहा- कांग्रेस में होगा बड़ा विभाजन, बताई क्या है कमियां

दुबई में गैंगवार, लॉरेंस बिश्नोई के करीबी की हत्‍या, जानिए किसने ने ली जिम्मेदारी

तेजस्वी को वोट ज्यादा मिले, सीटें कम, 'बेदम' कांग्रेस ने बिगाड़ा खेल

बिहार में NDA की जीत के 5 बड़े कारण, आखिर कैसे जीता बिहार?

क्यों फीका पड़ा तेजस्वी यादव का 'तेज'? तेज प्रताप का चौंकाने वाला हाल और RJD-कांग्रेस की हार के कारण?

सभी देखें

नवीनतम

बुद्ध के 'विहार' से नीतीश-मोदी के वर्तमान बिहार तक : विकास की खोज में एक राज्य

बिहार में भाजपा से ज्यादा वोट हासिल कर भी कैसे हार गई आरजेडी, SIR- EC पर फोड़ा ठीकरा

चुनाव जीतते ही एक्शन में भाजपा, आरके सिंह पर गिरी गाज

Srinagar Blast : पुलिस स्टेशन के पास धमाके से कई घर क्षतिग्रस्त, करोड़ों का नुकसान

मध्यप्रदेश भाजपा ने 13 संभाग प्रभारियों को सौंपी जिम्मेदारी, SIR का जिम्मा पहली चुनौती

अगला लेख