Hanuman Chalisa

उत्तराखंड के धारचूला में बादल फटने से भारी तबाही, पानी में बहे घर

एन. पांडेय
शनिवार, 10 सितम्बर 2022 (11:35 IST)
देहरादून। उत्तराखंड के चीन नेपाल सीमा से लगे जिले पिथौरागढ़ के धारचूला में बादल फटने से भारी तबाही हुई। यहां बहने वाली काली नदी खतरे के निशान के ऊपर पहुंची। धारचूला के मल्ली बाजार में भी बारिश से भारी नुकसान हुआ है।
 
भारी बारिश के कारण भारत नेपाल सीमा का निर्धारण करने वाली काली नदी में बीती रात से अचानक पानी बढ़ गया। जिसकी वजह से धारचूला और उसके आसपास के गांवों में बसे लोगों के घर जलमग्न हो गए और कई मकान ताश के पत्तों की तरह ढहकर नदी में समा गए।
 
मिली जानकारी के मुताबिक काली नदी में पहाड़ी से टूटकर एक बड़ा बोल्डर आ गिरा था। जिस वजह से पानी का बहाव रुक गया, और नदी में बोल्डर के पीछे की ओर पानी इकट्ठा होने लगा, कुछ समय बाद जब बोल्डर पर प्रेशर पड़ा तो बोल्डर हट गया और इकट्ठा हुआ पानी बाढ़ में तब्दील हो गया।
 
जलस्तर बढ़ने से तेज़ रफ़्तार और भारी मात्रा में नदी का पानी बस्ती की तरफ बहने लगा जिसकी वजह से काली नदी के किनारे बसे गांवों के घरों को खासा नुकसान हुआ है।
 
धारचूला के ग्वाल गांव में तबाही का मंजर नज़र आ रहा है हर जगह मलबा भर गया है। इस कारण कई गाड़िया मोटरसाइकिल मलबे में दब गई। नेपाल के खोतिला गांव में भी नदी के बढ़े हुए जलस्तर से आपदा आ गई इमारतें भरभरा कर नदी में समाने की भी खबर है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

सीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

केरल में UDF सरकार का ऐलान, वीडी सतीशन आज लेंगे CM पद की शपथ, राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट

यूपी में 'ऑपरेशन-4' : स्वदेशी गायों से डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव, गो पालन पर 50% तक सब्सिडी

पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी तक विकसित हो रहा मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, देश का नया सप्लाई चेन हब बन रहा उत्तर प्रदेश

अगला लेख