Hanuman Chalisa

हेट स्पीच पर बढ़ी भाजपा नेताओं की मुश्किल, कांग्रेस का सवाल- क्यों चुप हैं पीएम मोदी?

Webdunia
मंगलवार, 11 अक्टूबर 2022 (15:38 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा और विधायक नंदकिशोर गुर्जर द्वारा नफरत फैलाने वाले भाषण (हेट स्पीच) दिए जाने के मामले में तत्काल कार्रवाई की जाए। पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट से इस मामले का स्वत: संज्ञान लेकर दिशानिर्देश जारी करने की मांग की। पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने यह सवाल भी किया कि इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप क्यों हैं?
 
उन्होंने कहा कि भाजपा के एक निर्वाचित सांसद ने एक समुदाय विशेष के बहिष्कार की बात की और भीड़ से तालियां बजवाईं। प्रवेश वर्मा ने यह कृत्य देश की राजधानी में किया है। भाजपा के विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने चुन-चुनकर मारने की धमकी दी। ये लोग बार-बार ऐसी बातें करते हैं।
 
सुप्रिया ने दावा किया कि भाजपा में संदेश है कि जो जितनी नफरत फैलाएगा वह उतना आगे जाएगा। अनुराग ठाकुर जैसे लोग इनके आदर्श हैं। भाजपा और केंद्र सरकार में ऐसे लोग भरे पड़े हैं। उन्होंने कहा कि चुन-चुन कर मारना, दिमाग ठीक करना, पूर्ण बहिष्कार, तबियत दुरुस्त कर देना; अगर ये शब्द नफरत फैलाने वाले नहीं है, तो फिर क्या हैं?
 
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि इस मामले को 72 घंटे से ऊपर समय हो गया है। नंदकिशोर गुर्जर और प्रवेश वर्मा चुने हुए प्रतिनिधि हैं। इस मामले पर दिल्ली पुलिस क्या कर रही है? इनके खिलाफ प्राथमिकी कब दर्ज होगी? हमारी मांग है कि इस मामले में तत्काल कार्रवाई हो। उच्चतम न्यायालय इस मामले का स्वत: संज्ञान ले और दिशानिर्देश जारी करे।
 
सुप्रिया ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री कब तक चुप रहेंगे? क्या नुपुर शर्मा के मामले की तरह वह इसमें भी दूसरे देशों के दबाव में कार्रवाई करेंगे? 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

मेलोडी मूमेंट के बाद फिर साथ PM मोदी-जॉर्जिया मेलोनी, ट्रंप से मिलाया हाथ, G7 Summit के मंच से भारत का दुनिया को बड़ा संदेश

नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से हैवानियत, रेप, ब्लैकमेल कर धर्मांतरण की कोशिश

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

योगी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपये खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू

UP B.Ed Result 2026 : अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर, 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मिली रैंक

अगला लेख