शादी का झांसा दे कांग्रेस नेता ने महिला से किया रेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Webdunia
मंगलवार, 10 मई 2022 (17:28 IST)
हैदराबाद। तेलंगाना में 45 वर्षीय महिला के साथ कथित बलात्कार के मामले में जिला कांग्रेस समिति (डीसीसी) के अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह 2020 में नारायणपेट जिले में कांग्रेस नेता से मिली थी। शिकायत के अनुसार कांग्रेस नेता ने प्यार का झांसा देकर महिला के नजदीक आने की कोशिश की।

ALSO READ: राजस्थान के मंत्री के बेटे पर बलात्कार का आरोप, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
 
कांग्रेस नेता ने महिला से शादी करने की इच्छा जाहिर की थी। अपनी मौजूदा शादी के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस नेता ने कहा कि उसकी पत्नी बहुत बीमार रहती है और 3 वर्ष से अधिक समय तक जीवित नहीं रह पाएगी इसलिए उसे उसकी देखभाल करने के लिए एक महिला की जरूरत है।
 
महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी ने उसे एक पीला धागा बांधा और कहा कि हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार अब वे विवाहित हैं। महिला के मुताबिक कांग्रेस नेता ने किसी विषय पर चर्चा करने के लिए उसे एक होटल में बुलाया और उसके साथ बलात्कार किया। कांग्रेस नेता ने महिला को धमकी दी कि यदि उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह उसकी अंतरंग तस्वीरें इंटरनेट पर डाल देगा। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 58 वर्षीय आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

सम्बंधित जानकारी

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

अगला लेख