कर्नाटक में क्या बदलेगा CM? उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बयान से कयास तेज

Webdunia
बुधवार, 27 मार्च 2024 (05:00 IST)
DK Shivakumar : कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के बारे में भविष्य में फैसला करेगी। उनकी इस टिप्पणी के साथ ही राज्य में नेतृत्व परिवर्तन का मुद्दा एक बार फिर उभर कर सामने आ गया है।
 
पिछले साल मई में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सिद्धरमैया और शिवकुमार दोनों मुख्यमंत्री पद की होड़ में थे और कांग्रेस ने शिवकुमार को राजी करते हुए उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया था।
 
उस समय ऐसी कुछ खबरें थीं कि 'बारी-बारी से मुख्यमंत्री पद' को लेकर एक समझौता हुआ है, जिसके तहत शिवकुमार ढाई साल बाद मुख्यमंत्री बनेंगे, लेकिन पार्टी ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है।
 
एक स्थानीय मंदिर में दर्शन के दौरान एक पुजारी ने प्रार्थना की कि शिवकुमार को भगवान का आशीर्वाद मिले और वह मुख्यमंत्री बनें।
 
विधानसभा कार्यकाल के बीच में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच, यहां उत्तर कन्नड़ जिले में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान शिवकुमार ने नेतृत्व विषय पर राजनीतिक हलकों में चर्चा के मुद्दे पर जवाब दिया। विगत में, उन्होंने मुख्यमंत्री बनने की अपनी इच्छा खुलकर जतायी थी।
 
शिवकुमार ने कहा कि अगर कोई पुजारी पूजा के समय भगवान के सामने अपनी इच्छा व्यक्त करते हैं तो इसमें क्या गलत है? पुजारी ने अपनी इच्छा जतायी है। अब सिद्धरमैया मुख्यमंत्री हैं, मैं उनके तहत उपमुख्यमंत्री के तौर पर काम कर रहा हूं, साथ ही मैं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी काम कर रहा हूं। लोग इसके बारे में बोलते हैं और यह इच्छा जताना (शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनना चाहिए) अलग बात है, यह हमारी पार्टी तय करेगी।''
 
उन्होंने कहा, "अब हम सभी सिद्धरमैया के नेतृत्व में काम कर रहे हैं और हमारी इच्छा है कि राज्य उनके नेतृत्व में प्रगति करे।’’
 
शिवकुमार ने कहा, ‘‘समर्थकों और पुजारियों सहित ऐसे कई लोग होंगे, जो हमारे लिए प्रार्थना करते हैं, वे अपनी राय सामने रखेंगे। क्या हम उन्हें ऐसा करने से रोक सकते हैं? उन्होंने (पुजारी ने) भगवान के सामने अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।" भाषा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

iPhone 15 हुआ सस्ता, जानिए क्या 128 GB वाले स्मार्टफोन की कीमत

Tsunami: हवाई और जापान के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी को घटाकर बदला परामर्श में

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

क्यों आती है सुनामी? 21 साल पहले इससे गई थी 2,30,000 लोगों की जान

अगला लेख