Hanuman Chalisa

कभी भी तमिलनाडु पहुंच सकता है 'गज' तूफान, 63 हजार से ज्यादा घरों को खाली करवाया

Webdunia
शुक्रवार, 16 नवंबर 2018 (00:49 IST)
चेन्नई। तूफान 'गज' के शुक्रवार तड़के नागपट्टिनम के दक्षिण में कुड्डालोर और पामबन के बीच तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र को पार करने का अनुमान है। मौसम बुलेटिन में कहा गया है तूफान के पहुंचने के दौरान इसकी रफ्तार 90-100 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है। इसके बाद इसकी रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 63 हजार से ज्यादा घरों को खाली करवा लिया गया है। स्कूल और कॉलेजों में भी छुट्‍टी घोषित कर दी गई है।
 
 
राज्य सरकार ने तूफान की चपेट में आ सकने वाले जिलों में अपने तंत्र को पूरी तरह से अलर्ट कर रखा है। सरकार ने बताया कि कुल 63,203 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और नागपट्टिनम और कुड्डालोर सहित 6 जिलों में 331 राहत केंद्र खोले गए हैं।
 
इससे पहले भारतीय मौसम विभाग ने रात 7 बजकर 50 मिनट पर एक बुलेटिन में कहा था कि तूफान का बाहरी असर पहले ही तट पर पहुंच गया है और तमिलनाडु के तटीय इलाकों में बारिश शुरू हो गई है।
 
नागपटि्टनम, तिरूवरूर, कुड्डालोर और रामनाथपुरम सहित 7 जिलों में शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दी गई है और सरकार ने निजी कंपनियों और प्रतिष्ठानों से अपने कर्मचारियों को जल्द वापस भेजने को कहा ताकि वे अपराह्न 4 बजे से पहले घर पहुंच सकें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

अगला लेख