सनसनीखेज! राजस्थान में घर में मिले पति-पत्नी और 4 बेटों के शव

Webdunia
सोमवार, 21 नवंबर 2022 (13:16 IST)
उदयपुर। उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले में एक दंपति और उनके 4 बच्चे सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले। उदयपुर पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि झाड़ौली गांव में परिवार के मुखिया ने पहले बच्चों और पत्नी को मार डाला और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
 
पुलिस ने बताया कि परिवार के मुखिया प्रकाश उर्फ पप्पू गमेती और तीन बेटों गणेश (5), पुष्कर (4), और रोशन (2) के शव फंदे पर लटके मिले, जबकि उसकी पत्नी दुर्गा और चार महीने के गंगाराम के शव बिस्तर पर पड़े थे।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रकाश छोटा-मोटा काम करता था और तीन-चार महीने से मानसिक रूप से परेशान था। सूत्रों ने कहा कि वह अक्सर एक स्थानीय भोपा या झाड़-फूंक करने वाले के पास इस डर से जाता था कि उसे कुछ बुरी आत्माओं के कारण जीवन में परेशानी हो रही है।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना का पता सोमवार की सुबह तब चला जब मृतक का भाई घर गया और कमरे का दरवाजा खोला। सूत्रों के अनुसार प्रकाश के भाई ने स्थानीय लोगों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया।
 
पुलिस ने बताया कि प्रकाश गुजरात में काम करता था और कुछ समय पहले ही उदयपुर लौटा था। पुलिस ने कहा कि उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। पुलिस ने बताया कि उसके पिता ने भी पूर्व में आत्महत्या कर ली थी। पुलिस के अनुसार, फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच गई है और सबूत जुटाने का काम जारी है। (एजेंसी/वेबदुनिया) 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Chandrayaan-3 को लेकर ISRO का बड़ा खुलासा, क्या सच होगा आशियाने का सपना

Disha Salian Case से Maharashtra में सियासी भूचाल, अब नारायण राणे का बयान, उद्धव ठाकरे का 2 बार आया कॉल

Airlines ने लंदन हीथ्रो Airport पर फिर शुरू कीं उड़ानें, आग लगने से 18 घंटे बाधित था परिचालन

नागपुर हिंसा पर CM फडणवीस का नया बयान, दंगाइयों से होगी नुकसान की वसूली, नहीं चुकाने पर चलेगा बुलडोजर

Microsoft और Google को टक्कर देने की तैयारी में मोदी सरकार, बनाएगी Made in India वेब ब्राउजर

सभी देखें

नवीनतम

UP : मथुरा में होली पर दलितों को जबरन लगाया रंग, एक-दूसरे पर किया हमला, 42 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

UP : मथुरा में महिला से दुष्‍कर्म, दोषी तांत्रिक को 10 साल की सजा

UP : नाबालिग छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Farmers Protest : किसानों ने जलाए मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले, शंभू और खनौरी बॉर्डर से हटाए जाने का किया विरोध

LIVE : यशवंत वर्मा पर लगे आरोपों की जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन

अगला लेख