देहरादून : महिला ने राहुल गांधी के नाम की अपनी सारी संपत्ति, बोलीं- देश को उनकी जरूरत

Webdunia
सोमवार, 4 अप्रैल 2022 (21:05 IST)
देहरादून। उत्तराखंड में देहरादून निवासी एक बुजुर्ग महिला ने सोमवार को अपनी सारी संपत्ति कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नाम करते हुए यहां की एक अदालत में वसीयतनामा पेश किया।
 
वसीयतनामा में अपनी संपत्ति का पूर्ण ब्यौरा देते हुए 80 वर्षीय पुष्पा मुन्जियाल ने न्यायालय से अनुरोध किया कि उनके बाद उनकी पूरी संपत्ति का मालिकाना हक राहुल गांधी को सौंप दिया जाए।
 
देहरादून महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने बताया कि बाद में मुन्जियाल ने संपत्ति का वसीयतनामा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उनके यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर सौंप दिया। खबरों के मुताबिक इसमें 50 लाख की संपत्ति के साथ-साथ 10 तोला सोना भी शामिल है।
 
पूर्व में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका रहीं मुन्जियाल का कहना है कि उन्होंने राहुल गांधी के विचारों से अत्यधिक प्रभावित होने के कारण अपनी संपत्ति उनके नाम की है।
 
मुन्जियाल ने कहा कि गांधी परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक, हमेशा आगे बढ़कर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है।
 
उन्होंने कहा, 'चाहे इंदिरा गांधी हों या चाहे राजीव गांधी, उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी जबकि सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी ने देश सेवा के लिए अपने को समर्पित कर दिया है।'
 
बुजुर्ग महिला ने यह भी कहा कि उनके पिता के देश के प्र​थम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से भी करीबी संबंध रहे थे। जीवनभर अविवाहित रहीं मुन्जियाल फिलहाल देहरादून के प्रेमधाम वृद्धाश्रम में रह रही हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

महाराष्‍ट्र की राजनीति में नई दुकान... प्रोप्रायटर्स हैं ठाकरे ब्रदर्स, हमारे यहां मराठी पर राजनीति की जाती है

उत्तराधिकारी की घोषणा टली, 90 साल के दलाई लामा बोले, मैं 30-40 साल और जीवित रहूंगा

20 साल बाद उद्धव-राज साथ, किसे नफा, किसे नुकसान, क्या महाराष्ट्र की राजनीति में लौट पाएगी 'ठाकरे' की धाक

तेजी से बढ़ता स्‍मार्ट और सबसे स्‍वच्‍छ इंदौर आखिर सड़क पर हुए भ्रष्‍टाचार के गड्ढों में क्‍यों गिर रहा है?

अमेरिका के खिलाफ भारत ने लिया बड़ा एक्शन, WTO में जवाबी टैरिफ का रखा प्रस्ताव

सभी देखें

नवीनतम

बड़ी खबर, 50,000 कर्मचारियों की भर्ती करेंगे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक

इंटरएक्टिव सेशन में शामिल होंगे CM मोहन यादव, निवेश के लिए उद्योगपतियों से करेंगे संवाद

ईरान और इजराइल युद्ध के बाद पहली बार दिखे खामेनेई

फडणवीस के मंत्री गिरीश महाजन का दावा, क्या फिर टूट जाएगी शिवसेना यूबीटी?

पूर्व CJI चंद्रचूड़ ने 8 माह बाद भी खाली नहीं किया बंगला, सुप्रीम कोर्ट की केंद्र को चिट्ठी

अगला लेख