Hanuman Chalisa

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में श्रद्धालु को पड़ा दिल का दौरा, वायुसेना के मोबाइल अस्पताल ने बचाई जान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 22 जनवरी 2024 (23:57 IST)
The devotee suffered a heart attack during the Pran Pratishtha programme : भारतीय वायुसेना की त्वरित प्रतिक्रिया टीम के एक मोबाइल अस्पताल ने उस भक्त की जान बचा ली, जिसे सोमवार को यहां राम मंदिर में 'प्राण प्रतिष्ठा' कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान दिल का दौरा पड़ा था।
 
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, रामकृष्ण श्रीवास्तव (65) के मंदिर परिसर के अंदर गिरते ही विंग कमांडर मनीष गुप्ता के नेतृत्व में भीष्म क्यूब की एक टीम ने तुरंत उन्हें वहां से निकाला और उन्‍हें उपचार दिया। बयान के मुताबिक, प्रारंभिक मूल्यांकन में यह पाया गया कि श्रीवास्तव का रक्तचाप 210/170 के खतरनाक स्तर तक बढ़ गया था।
 
त्वरित प्रतिक्रिया टीम ने उन्हें स्‍थल पर प्रारंभिक उपचार प्रदान किया। बयान के अनुसार, मरीज की हालत स्थिर होने पर उन्हें आगे की निगरानी और विशेष देखभाल के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया।
ALSO READ: राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद देशभर में अयोध्या वाली दीवाली, दीपोत्सव के साथ आतिशबाजी, भंडारों और भजनों के आयोजन
रविवार को जारी सूचना और प्रसारण मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के लिए चिकित्सा तैयारी और प्रतिक्रिया क्षमताओं को बढ़ाने के लिए आरोग्य मैत्री आपदा प्रबंधन परियोजना के तहत दो क्यूब-भीष्म मोबाइल अस्पतालों को अयोध्या में तैनात किया गया था।
ALSO READ: Ayodhya Ram Mandir : अयोध्‍या राम मंदिर से जुड़ा घटनाक्रम
बयान में कहा गया है कि ये मोबाइल अस्पताल आपदा प्रतिक्रिया और आपात स्थिति के दौरान चिकित्सा सहायता बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किए गए कई नवीन उपकरणों से लैस हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

अगला लेख