कानपुर के उपद्रवियों को माना जाएगा दंगाई : डीआईजी

Webdunia
शनिवार, 4 जनवरी 2020 (19:24 IST)
कानपुर (उप्र)। कानपुर में दंगों के दौरान मारे गए लोगों सहित सभी 13 उपद्रवियों को दंगाई माना जाएगा। पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अनंत देव तिवारी ने शुक्रवार को बताया कि आगजनी, हत्या का प्रयास, हत्या, सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को नुकसान, सरकारी ड्यूटी में विघ्न जैसी धाराएं लगाकर एक पृथक एफआईआर दर्ज की जा सकती है।

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान हिंसा में 3 युवकों की मौत हो गई। सभी 13 उपद्रवियों के खिलाफ ये एफआईआर दर्ज की जाएगी। तिवारी ने बताया कि जिन लोगों की मौत हुई, गोली लगने से हुई उन लोगों ने कानून व्यवस्था अपने हाथ में ले रखी थी। उनकी गतिविधियां कैमरे में कैद हैं।

उन्होंने कहा कि 3 मौतें क्रास फायरिंग के कारण हुईं। पुलिस फायरिंग में न तो कोई मारा गया और न ही घायल हुआ। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को गोली लगी, उनका उपचार जिला प्रशासन ने कराया। डीआईजी ने कहा कि अब उनकी गतिविधियों के आधार पर समुचित धाराओं में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

अधिकारी ने कहा कि कानपुर के उपद्रव की जांच के लिए एसआईटी (विशेष जांच टीम) बनाई गई है, जो उक्त दंगाइयों के खिलाफ लगे आरोपों की जांच करेगी और उसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

आतंकवादियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए, ब्रिक्स में बोले PM मोदी

उज्जैन में मुहर्रम के दौरान बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

9 जुलाई से पहले भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर गेंद वाशिंगटन के पाले में

Maharashtra : भाषा विवाद में कूदे दिनेश निरहुआ, ठाकरे बंधुओं को दी यह चेतावनी

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

अगला लेख