शहीद की मां का डॉक्टर शेख ने किया मुफ्त में इलाज, गले लगाकर रोए...

Webdunia
मंगलवार, 3 नवंबर 2020 (15:57 IST)
मुंबई। वह दृश्य वाकई बहुत ही मार्मिक और अद्भुत था जब एक डॉक्टर ने शहीद सैनिक की मां को गले लगाकर रो पड़े। इतना ही नहीं, डॉक्टर ने महिला का इलाज भी मुफ्त में किया। 
 
दरअसल, महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक बुजुर्ग महिला डॉक्टर अल्ताफ शेख के पास पहुंची। यह महिला देश पर जान न्योछावर करने वाले एक शहीद की मां थी। डॉक्टर शेख यूरोलॉजिस्ट हैं। वीडियो में एक गाना भी चल रहा था। बीमार है वो किस धर्म का है, हमसे न कभी ये भेद हुआ... 
 
डॉक्टर शेख ने न सिर्फ महिला का मुफ्त में इलाज किया बल्कि वे यह जानकर भावुक हो गए कि वे एक शहीद की मां हैं। इतना ही नहीं डॉक्टर बुजुर्ग महिला को गले लगाकर रो पड़े। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 
 
इस वीडियो को देखकर सभी ने डॉक्टर की खूब प्रशंसा की। आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने भी इस वीडियो पर कमेंट किया। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel तनाव बढ़ा, ईरान में पढ़ रहे भारतीय छात्र खौफ में, सरकार से अपील

क्या होता है ब्लैक बॉक्स, क्यों प्रत्येक विमान के लिए होता है महत्वपूर्ण

अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे से पहले क्या थी वह उड़ती हुई वस्तु और कैसे बची कुमार की जान

मेडिकल कॉलेज परिसर में मिला ब्लैक बॉक्स, विमान दुर्घटना का हो सकेगा खुलासा

यूपी के मदरसे में मौलवी ने किया नाबालिग छात्रा से रेप, वीडियो भी बनाया

सभी देखें

नवीनतम

तनाव और बढ़ा, इजराइल की खुली धमकी, हमले जारी रहे तो तबाह हो जाएगा तेहरान

अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर क्‍या बोलीं प्रियंका गांधी

Israel-Iran Conflict : इजराइल-ईरान में क्यों है तनाव, भयंकर युद्ध हुआ तो भारत पर क्या होगा असर

Rajasthan : पूर्व सांसद के बेटे ने की आत्महत्या, लाइब्रेरी में मिला शव

मणिपुर में मिला हथियारों का जखीरा, 300 से ज्यादा राइफल बरामद

अगला लेख