उत्तराखंड में कई स्थानों पर भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

earthquake
Webdunia
रविवार, 6 नवंबर 2022 (13:05 IST)
देहरादून। उत्तराखंड में रविवार सुबह कई स्थानों पर भूकंप के मध्यम झटके महसूस किए गए, जिससे घबराकर लोग घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई है। इसका केंद्र टिहरी जिले में था। भूकंप से फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के कई हिस्सों में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.5 आंकी गई है और इसका केंद्र टिहरी जिले में था। भूकंप सुबह 8.33 बजे आया।

जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके देहरादून, टिहरी और उत्तरकाशी जिले के अलावा कई अन्य स्थानों पर महसूस किए गए, जिनसे घबराए लोग घरों से बाहर निकल आए। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

एनसीएस ने बताया कि भूकंप का केन्द्र उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ से 35 किलीमीटर दूर, 30.67 डिग्री उत्तरी अक्षांश 78.60 पूर्वी देशांतर पर 5 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। गौरतलब है कि उत्तरकाशी में गत 2 अक्टूबर को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।(एजेंसियां) Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मालेगांव विस्फोट मामला : 17 साल बाद सुनवाई पूरी, 323 गवाह, 34 बयान से पलटे, NIA की अदालत ने क्या सुनाया फैसला

BJP सांसद निशिकांत दुबे ने SC पर उठाए सवाल, धार्मिक युद्ध भड़का रहा सुप्रीम कोर्ट, बंद कर देना चाहिए संसद भवन

1 साल तक नियमित बनाए शारीरिक संबंध, मैसेज ने उड़ाए होश, ब्वॉयफ्रेंड निकला भाई

Mustafabad Building Collapse : कैसे ताश के पत्तों की तरह ढह गई 20 साल पुरानी 4 मंजिला इमारत, 11 की मौत, चौंकाने वाला कारण

क्या Maharashtra में BJP पर भारी पड़ेगा हिन्दी का दांव, क्या 19 साल बाद उद्धव और राज ठाकरे फिर होंगे एकसाथ

सभी देखें

नवीनतम

Chhattisgarh : नारायणपुर में 5 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर, इस साल कुल 97 ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और बीजापुर में 7 नक्सली गिरफ्तार

Pakistan : बलूचिस्तान में 5 आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों पर किया था हमला

Maharashtra : अलग-थलग पड़े लोगों को एक साथ आना चाहिए, राज और उद्धव के साथ आने की अटकलों पर BJP का बयान

Supreme Court को कमजोर करने में जुटी है BJP, जानिए किसने लगाया यह बड़ा आरोप

अगला लेख