जिम्मी मगिलिगन सेंटर पर मनी ईको फ्रेंडली दिवाली और गोवर्धन उत्सव

Webdunia
दीपावली का त्योहार वैसे तो देश भर में उत्साह के साथ मनाया जाता है, लेकि‍न जिम्मी मगिलिगन सेंटर पर दिवाली कुछ विशेष थी। यहां पर दिवाली पर सब कुछ वैसा ही था जैसे बाकी घरों में होता है, लेकिन फिर भी सब कुछ खास था।
 
जिम्मी मगिलिगन सेंटर पर पटाखों से होने वाला ध्वनि और वायुप्रदूषण भी नहीं था, और बाजार से लाई गई एक भी चीज यहां नहीं थी, लेकिन दीपावली उसी रौनक और उल्लास वाली थी जैसी हर जगह। दरअसल दीपावली पर यहां बारुद की गंध नहीं बल्कि मिट्टी की महक थी। 
 
प्रकृति की गोद में, सनावदिया गांव में स्थ‍ित जिम्मी मगिलिगन सेंटर में दीपावली पूरी तरह से प्राकृतिक और खुशनुमा थी। यहां दीपों की रौशनी जरूर झि‍लमिलाई, लेकिन ये दीपक बाजार के चाइनामेड या मोम के दीए नहीं, बल्कि हाथों से बनाए गए दीपकों से थी। 
दीपावली पर की रौशनी, यहीं के रहने वाले ग्रामीणों के हाथों बनाए गए मिट्टी कि दीयों से थी, और पकवानों की महक, घर पर उगाए गए चने से बने बेसन के व्यंजनों और मिठाईयों से।
 
दीपावली पर हर घर और बजार की तरह यहां भी रंगबिरंगी लाइट्स से जगमगाती हुई रौशनी थी, लेकिन उन लाइट्स को जलाने के लिए बिजली की जगह सौर ऊर्जा का इस्तेमाल किया गया था।
सिर्फ दीपावली ही नहीं बल्कि दिवाली के दूसरे दिन मनाया जाने वाला गोवर्धन पर्व भी यहां ईको फ्रेंडली वातावरण में गाय गौरी और उसकी दो बछड़ों - शक्ति और ऊर्जा का पूजन कर, उन्हें प्राकृति रंगों और हेंडमेड मुरंगों से सजाकर मनाया गया।रंगने के लिए पूरी तरह से प्राकृतिक और घर पर उगाई गई हल्दी और फूलों से बने रंगों द्वारा किया गया था।  
 
इतना ही नहीं गौरी, शक्ति और ऊर्जा के घर को भी फूलों से सजाया गया और प्यार दुलार के साथ गोवर्धन के पर्व को यहां उत्सव की तरह मनाया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

Sukanya Samriddhi Yojana : छोटी सी बचत आपकी बेटी को बना देगी लखपति, 4 करोड़ से ज्यादा लोगो ने जताया भरोसा, जान लीजिए क्या है स्कीम

एम्बुलेंस में बेहोश महिला से गैंगरेप, अस्‍पताल का स्‍टाफ बना हैवान, कर दी दरिंदगी, इसलिए एम्बुलेंस में आई थी पीड़िता

उल्लू से लेकर आल्ट तक ‘डर्टी पिक्‍चर’ वाले ऐप्‍स को सरकार ने किया बैन, एकता कपूर ने क्‍या सफाई दी?

Atal Pension Yojana : योजना में 8 करोड़ से ज्यादा लोगों ने लगाया पैसा, 5000 रुपए तक की मासिक पेंशन, अटल पेंशन योजना से जुड़ा बड़ा अपडेट

बिहार सरकार को समर्थन देने का दुख, नीतीश से क्यों नाराज हैं चिराग पासवान

अगला लेख