Hanuman Chalisa

कश्मीर में दिखा जलवायु परिवर्तन का असर, 25 फीसदी भूमि पर नहीं लगी धान की फसल

सुरेश एस डुग्गर
रविवार, 2 अक्टूबर 2022 (19:42 IST)
जम्मू। कश्मीर में भी इस बार जलवायु परिवर्तन ने अपना पूरा प्रभाव दिखाया है। दूसरे शब्दों में कहें तो मौसम में परिवर्तन के कारण 25 फीसदी धान योग्य भूमि की वाट इसलिए लग गई, क्योंकि उसमें फसल ही नहीं लगाई जा सकी है। अधिकारियों के मुताबिक, जून महीने में इस बार गर्मी ने कश्मीर में अपना रौद्र रूप पहली बार दिखाया था। नतीजा सबके सामने था।

प्रभावित इलाकों के किसानों को फसलें बोने के लिए पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा तो वे अपने खेतों में धान ही नहीं बो पाए। सर्वेक्षण में जुटे अधिकारियों के मुताबिक, पानी का संकट धान की फसल बोने के वक्त सामने आया था।

यह पहली बार हुआ है और कृषि विज्ञानियों की राय थी कि अगर मौसम का ट्रेंड अगले वर्षों में ऐसा ही रहा तो कश्मीर के किसानों को अन्य फसलों को बोने पर विचार करना होगा। उनका मत था कि पानी की कमी को देखते हुए अब उन्हें ऐसी फसलें बोने की सलाह दी जा रही है जिन्हें कम मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है।

कृषि क्षेत्र से जुड़े मौसम विज्ञानियों व अधिकारियों का कहना था कि मौसम विभाग आने वाले वर्षों में कश्मीर में भी मौसम में जबरदस्त बदलाव की चेतावनी दे रहा है जिसका नतीजा गर्मियों में पानी की कमी और कई बार सर्दियों में बहुत बार बर्फबारी की कमी के रूप में सामने आ रहा है और आता रहेगा। उनका कहना था कि अतीत में भी प्रत्येक 3 से 4 सालों के बाद कश्मीर अपने हिस्से की बर्फ के लिए तरसता रहा है और अब वह अपने हिस्से के पानी के लिए तरसने लगा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

DGCA का विमान यात्रियों के लिए बड़ा फैसला, टिकट कैंसल पर वापस मिलेगा पूरा पैसा

TMC का आरोप, पश्चिम बंगाल में SIR के खौफ में 7 लोगों ने जान दी

रघुनाथपुर में हिमंत बिस्वा सरमा बोले, सारे ओसामा को खत्म करना है

मोकामा में ललन सिंह को महंगा पड़ा बयान, दर्ज हुई FIR

तेजप्रताप और तेजस्वी की जंग तेज, बड़े का छोटे भाई पर निशाना, कहा- चुनाव के बाद मिलेगा...

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप को बड़ा झटका, जोहरान ममदानी बने न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर, क्या है भारत से कनेक्शन?

बिहार चुनाव में जारी है जाति और परिवारवाद का पुराना खेल

LIVE: बिहार में पहले चरण का मतदान कल, अब दिग्गजों की दूसरे चरण की 122 सीटों पर नजर

Bihar Elections : बिहार चुनाव में राहुल गांधी के बयान से बवाल, बोले- सेना 10% लोगों के कंट्रोल में, BJP ने क्या कहा

Nepal में हिमस्खलन की घटनाओं में 2 स्थानीय गाइड समेत 9 पर्वतारोहियों की मौत

अगला लेख