जम्मू कश्मीर में 2 स्थानों पर मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर

Webdunia
गुरुवार, 28 मार्च 2019 (08:08 IST)
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गुरुवार सुबह मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को ढेर कर दिया। इस बीच हंदवाड़ा में भी सुरक्षाबलों ने आंतकियों को घेर लिया है। यहां भी दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। 
  
सुत्रों ने बताया कि शोपियां में केल्लेर के जंगल में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर राष्ट्रीय राइफल (आरआर), जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान दल तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने गुरुवार तड़के घेराबंदी एवं तलाश अभियान (कासो) चलाया।
 
सुरक्षा बलों के जवान जब विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे, तो वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाई। 
 
पूरे वन क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है और आतंकवादियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाश अभियान शुरू किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख