महाराष्ट्र के पुलिस अधिकारी पर महिला पुलिसकर्मी ने लगाया बलात्कार का आरोप

Webdunia
शुक्रवार, 22 जनवरी 2021 (15:25 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में महिला पुलिस अधिकारी द्वारा शादी का वादा कर बलात्कार करने का आरोप लगाए जाने पर एक पुलिस उपाधीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि कथित घटना तब सामने आई जब 31 वर्षीय सहायक निरीक्षक ने यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करवाई। इसके आधार पर मध्य मुंबई में रफी अहमद किदवई मार्ग पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की बलात्कार, महिला का शीलभंग करने से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
 
ALSO READ: बैतूल में हैवानियत, बलात्कार के बाद 13 साल की बच्ची को नाले में जिंदा दफनाया
शिकायत के आधार पर अधिकारी ने बताया कि घटना तब की है, जब अधिकारी मुंबई में पदस्थ था और महिला उनके अधीन काम करती थीं। घटना के वक्त आरोपी सहायक पुलिस आयुक्त था और वह अभी राज्य के मराठवाड़ा क्षेत्र में उपाधीक्षक के पद पर तैनात है।
 

अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपी ने 2019 में महिला से शादी का वादा किया और कथित तौर पर उसका बलात्कार किया हालांकि बाद में वह उसे नजरंदाज करने लगा। इससे व्यथित महिला विशाखा समिति (कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के मामलों को देखने वाली समिति) के पास पहुंची। अधिकारी ने बताया कि आरोपी अधिकारी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है तथा मामले में जांच जारी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

CM सिद्धारमैया ने बताई अपनी प्रेम कहानी, क्या उन्हें मिल पाया अपना प्यार?

गर्मी ने बढ़ाया पानी का संकट, जलाशयों के जल स्तर में भारी गिरावट

मैं ठीक हूं, बुद्धि का इस्तेमाल करें भाजपा नेता : नवीन पटनायक

गोलगप्पों के लिए खूनी खेल, घर की छत से चली ताबड़तोड़ गोलियां, वीडियो हुआ वायरल

Porsche car accident Pune: सबूत छिपाने की कोशिश, आरोपी का पिता न्यायिक हिरासत में

Cyclone Remal के कारण बंगाल में तटीय इलाकों से 1 लाख से अधिक लोगों को हटाया गया, NDRF की 16 बटालियन तैनात

Cyclone Remal को लेकर एक्शन मोड में PM मोदी, कोलकाता में भारी बारिश

Lok Sabha Elections : राहुल गांधी का दावा, प्रधानमंत्री मोदी गिराना चाहते हैं हिमाचल की सरकार

Cyclone Remal को लेकर ओडिसा में 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Rajkot gaming zone fire : गेम जोन के 6 साझेदारों के खिलाफ FIR, 2 आरोपी गिरफ्तार

अगला लेख