जबलपुर की ऑर्डनेंस फैक्टरी में आग, 6 कर्मचारी झुलसे, 1 की हालत गंभीर

Webdunia
गुरुवार, 29 सितम्बर 2022 (20:00 IST)
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित ऑर्डनेंस फैक्‍टरी खमरिया में आज दोपहर एक बिल्डिंग में आग लगने से इस घटना में 6 कर्मचारी झुलस गए। इसमें से एक कर्मचारी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

फैक्टरी के एडब्ल्यूएम एनडी तिवारी के अनुसार, फिलिंग सेक्शन 6 की बिल्डिंग नंबर 637 में आग भड़क गई। आग की चपेट में आने के कारण 6 कर्मचारी घायल हो गए, जिसमें से एक की हालत गंभीर है। घटना का कारण स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया है।

दमकल की टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू प्राप्त कर लिया। घटना की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। बताया गया कि फिलिंग सेक्शन 6 की बिल्डिंग में मेल्टर मशीन से बारूद को मिक्स कर पिघलाने का काम किया जाता है। पिघले हुए बारूद को ट्रे में रखते समय यह हादसा घटित हुआ।

इस हादसे में नंदकिशोर, करण आर्य, अंकित तिवारी, कालूराम मीणा, विजय तथा श्यामदेव को झुलसने के कारण निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामूली रूप से झुलसे व्यक्तियों को खमरिया अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर रवाना कर दिया गया है। Edited by : Chetan Gour (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

अगला लेख