ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की सुरंग में आग

Webdunia
सोमवार, 6 नवंबर 2023 (12:39 IST)
Rishikesh news in hindi : निर्माणाधीन ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की एक सुरंग में रखे रसायनिक पदार्थ में आग लग गई। हालांकि, दुर्घटना में किसी तरह के जान-माल की कोई हानि नहीं हुई।
 
यहां स्थित रेल विकास निगम लिमिटेड के परियोजना निदेशालय के मुख्य परियोजना प्रबंधक अजित सिंह यादव ने बताया कि रविवार की शाम को यह घटना परियोजना की सुरंग संख्या 15 में हुई जहां रखे रासायनिक पदार्थ में अचानक आग लग गई।
 
उन्होंने बताया कि आग पर आधा घंटे में काबू पा लिया गया और घटना में किसी तरह के जान—माल का नुकसान नहीं हुआ। आग लगने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर मौजूद सभी मजदूरों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया।
 
बताया जा रहा है कि जिस पदार्थ में आग लगी वह सुरंग में पानी के रिसाव को रोकने के लिए प्रयुक्त होने वाला रसायन था। आग बुझाने के एक घंटे बाद कार्यस्थल पर फिर से काम शुरु कर दिया गया और अब वहां स्थिति पूरी तरह से सामान्य है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

टीम इंडिया को वानखेड़े में किया गया सम्मानित, BCCI ने दिए 125 करोड़ रुपए, मुंबई की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

परिवार से मिल सकेगा अमृतपाल सिंह, दिल्ली से बाहर जाने की अनुमति नहीं

Jio 25331 करोड़ के AGR के साथ शीर्ष पर, Airtel की सबसे तेज वृद्धि

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hathras Stampede : क्या मैनपुरी में है भोले बाबा, वकील एमपी सिंह बोले- डरे या फरार नहीं हुए हैं

अगला लेख
More