विदेशी महिला का यौन शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Webdunia
मंगलवार, 13 फ़रवरी 2018 (23:53 IST)
ऋषिकेश। आयरलैंड निवासी एक महिला को शादी का झांसा देकर वर्षों तक उसका कथित रूप से यौन शोषण करने तथा करीब पौने चार लाख रुपए ठगने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
 
 
मुनि की रेती थाने के थानाध्यक्ष शांति प्रसाद डिमरी ने बताया कि महिला द्वारा इस संबंध में दर्ज कराई गई रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए विवेक अवस्थी (36) को कल देर रात यहां के तपोवन क्षेत्र से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।
 
आयरलैंड निवासी 48 वर्षीय एक महिला ने रविवार की रात टिहरी जिले के मुनि की रेती थाने में तहरीर देकर उक्त युवक पर कथित रूप से यौन शोषण करने और उधार दिए तीन लाख सत्तर हजार रुपए नहीं लौटाने का मामला पंजीकृत कराया था।
 
महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि अवस्थी ने शादी का झूठा वादा करके वर्ष 2012-2016 तक उसका कथित रूप से यौन शोषण किया। इसके अलावा, महिला ने कहा कि अवस्थी ने उससे तीन लाख रुपए उधार लिए थे लेकिन अब वह उन्हें भी लौटाने से मना कर रहा है।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश के छतरपुर के निवासी अवस्थी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 376 (बलात्कार) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

पाकिस्तान पर एक ओर वॉटर स्ट्राइक की तैयारी, क्या है चिनाब पर भारत का नया प्लान?

कितनी है कर्नल सोफिया कुरैशी की सैलरी, जानिए भारतीय सेना में इस पोस्ट का वेतनमान

प्रतिनिधिमंडल को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस ने उठाए सरकार की ईमानदारी पर सवाल

चांदी के कड़ों के लिए मां की चिता पर लेटा कलयुगी बेटा, नहीं होने दिया अंतिम संस्‍कार

यदि परमाणु युद्द हुआ तब भी सुरक्षित होंगे ये 5 देश, जानिए नाम और कारण

अगला लेख