राजस्थान के पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी भाजपा में लौटे

Webdunia
शनिवार, 12 दिसंबर 2020 (15:36 IST)
जयपुर। राजस्‍थान के पूर्व मंत्री व भारत वाहिनी पार्टी के संस्थापक घनश्याम तिवाड़ी शनिवार को वापस भाजपा में लौट आए।

यहां भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने तिवाड़ी का स्वागत किया। पूनियां ने कहा कि तिवाड़ी ने भाजपा में लौटने के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से अनुरोध किया था, जिसकी स्वीकृति के बाद वे ससम्मान भाजपा में लौट रहे हैं।

तिवाड़ी ने कहा कि भाजपा की विचारधारा उनके रग-रग में समाई हुई है और भले ही कुछ तात्कालिक मुद्दों के चलते उन्होंने अलग होकर भारत वाहिनी पार्टी बनाई, लेकिन मन से हमेशा ही वह भाजपा के साथ रहे।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस में औपचारिक रूप से कभी शामिल नहीं हुए। वे एक बार कांग्रेस के मंच पर जरूर गए, लेकिन उसके प्राथमिक सदस्य नहीं बने।

उल्‍लेखनीय है कि राजस्थान के कद्दावर नेता और भाजपा से कई बार विधायक रहे घनश्याम तिवाड़ी की वसुंधरा राजे से पटरी नहीं बैठी। वे 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा से अलग हो गए।

उन्‍होंने भारत वाहिनी पार्टी बनाई जिसने 2018 के विधानसभा चुनाव में 63 सीटों पर चुनाव भी लड़ा लेकिन तिवाड़ी सहित उसके सभी उम्‍मीदवार हार गए।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

Apple iphone 17 pro price : लॉन्च से पहले ही आईफोन 17 प्रो की चर्चाएं, क्या होगी कीमत और फीचर्स, कैसा होगा कैमरा

भोपाल में 160 करोड़ की लागत से बनेंगे विधायकों के लिए हाईटेक फ्लैट, CM और विधानसभा अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

Bangladesh plane crash : बांग्लादेश में स्कूल पर जा गिरा एयरफोर्स का F-7 प्लेन, 19 की मौत, 50 घायल

Indore: भगवान गणेश की आपत्तिजनक प्रतिमाओं को लेकर विवाद, 3 मूर्तिकारों पर मामला दर्ज

बांग्लादेश वायुसेना का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

अगला लेख