Hanuman Chalisa

बेटियों ने डांस कर दी पिता को अंतिम बिदाई

Webdunia
नई दिल्ली। नोएडा में पिता की शव यात्रा दौरान बेटियों द्वारा डांस करने का वीडियो वायरल हुआ है। यहां 4 बेटियों ने धूमधाम से अपने पिता की अंतिम यात्रा निकाली। गाड़ी को फूलों से सजाया गया था, बैंड-बाजे का भी इंतजाम किया गया था। चारों बेटियां पूरी यात्रा में नाचते हुए गईं और पिता का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान यात्रा जहां से भी निकली सभी बेटियों का यह रूप देख हैरान रह गए।
 
दिल्ली में एक पान की दुकान से करियर की शुरुआत करने वाले उद्योगपति और नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरी भाई लालवानी (65) का 9 नवंबर को ब्रेन स्ट्रोक के बाद निधन हो गया। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़ी बेटी अनिता ने बताया कि पापा की अंतिम इच्छा थी कि जिस तरह बच्चे के जन्म के समय उत्सव मनाया जाता है, ठीक उसी तरह उनकी मौत के बाद अंतिम यात्रा को अंतिम उत्सव की तरह मनाएं। पापा का मानना था कि शायद मौत जिंदगी से भी खूबसूरत होगी, जिसे पाने के लिए जिंदगी को गंवाना पड़ता है। खूबसूरत मौत से मिलने का उनका सफर इस दुनिया में अंतिम उत्सव के रूप में मनाया जाए।
 
इस दौरान बेटियों और परिवार ने झूमकर खूब डांस किया। इस दौरान अनीता ने कहा कि समाज हमें देखकर क्या सोचता है, इससे फर्क नहीं पड़ता। पापा की खुशी के लिए सबकुछ मंजूर।' हरी भाई लालवानी 1989 में दिल्ली के शालीमार बाग से नोएडा आए थे। प्र‍िंस गुटखा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी शुरू की। 90 के दशक में ही वे गुटखा किंग के नाम से मशहूर हो गए। इनकी 4 बेटियां हैं। साल 1994 में उन्हें नोएडा की सबसे पुराने औद्योगिक संगठन नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए चुना गया था। (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG का झटका: दिल्ली-NCR में 11 दिन में 4 बार बढ़े दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Top News: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम; अमेरिका ने ईरानी नौकाओं को किया तबाह, क्वाड बैठक आज

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

अगला लेख