Hanuman Chalisa

जिंदगी के बाद भी चैन नहीं, शर्म से सिर झुकाने वाली एक घटना

मुस्तफा हुसैन
मध्यप्रदेश के नीमच जिले में एक बार फिर ऐसी शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जिसको देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। जी हां, आजादी के 70 साल बाद गांव की स्थिति यह है कि गांव में कमर से अधिक पानी में किसान अर्थी लेकर श्मशान जा रहे हैं।

यह घटना है है नीमच जिला मुख्यालय से मात्र 8 किलोमीटर दूर स्थित गिरदौड़ा ग्राम पंचायत के गांव पिपलिया हाड़ा की, जहां 9 अक्टूबर को एक बुजुर्ग भगवान लाल भील की मौत हो गई। इनकी शवयात्रा को कंधे से ऊपर पानी में ले जाया गया। दरअसल, यहां जो श्मशान बना है उसके जाने के रास्ते में कमर से अधिक पानी भरा है।

इस संबंध में किसान मोहनलाल नागदा का कहना है कि इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली यह तस्वीर सरकारों के दावों की पोल खोलती है। आजादी के इतने साल बाद भी नीमच जिले के ऐसे कई गांव हैं, जहां जान जोखिम में डालकर अर्थी लेकर जाना पड़ती है।

वहीं इस मामले में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार अहीर का कहना था यह पंचायत का जिम्मा है कि वहां की स्थिति ठीक करे। यह घटना शर्मनाक है। नीमच जिले में ऐसी घटना पहले भी घटती रही है। रतनगढ़ में एक शव को जलाने के लिए लकड़ी नहीं मिली तो उसे पानी में बहाया गया। वहीं एक बार एक दलित का शव जलाने के लिए लकड़ी नहीं मिली तो अर्थी घंटों श्मशान में पड़ी रही।

अहीर ने कहा कि वे इस मामले में कोई ठोस कदम उठाएंगे, वहीं कलेक्टर अजय गंगवार का कहना था कि पंचायत की बड़ी लापरवाही है। मैं तत्काल जिला पंचायत सीईओ को निर्देश देता हूं कि श्मशान जाने वाले रास्ते को सही करवाएं। वहां कोई स्टापडेम या पुल बनवाएं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: वीडी सतीशन केरल के नए मुख्‍यमंत्री होंगे

केरल में पेट्रोल डीजल की राशनिंग, नहीं मिलेगा 5000 से ज्यादा का पेट्रोल और 200 लीटर से ज्यादा डीजल

राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर भाजपा का बड़ा सवाल: संबित पात्रा बोले- कौन कर रहा है फंडिंग

CM योगी का मंत्रियों को बड़ा संदेश, सप्ताह में एक दिन करें पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल, विदेश यात्राओं पर भी रोक की अपील

यूपी में आंधी-तूफान का तांडव: प्रयागराज और भदोही समेत 30 जिलों में भारी तबाही, 94 लोगों की मौत

अगला लेख