UP के बरेली में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, महिला समेत 3 आरोपियों पर केस दर्ज

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 11 मई 2024 (01:30 IST)
Gang rape of minor girl in Bareilly : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक नाबालिग लड़की को अगवा कर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया। तहरीर के आधार पर शुक्रवार को 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमें से 2 आरोपी नामजद हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है, जिसमें एक महिला भी शामिल है।
ALSO READ: MP में गर्भवती महिला से गैंगरेप, आरोपियों ने जिंदा जलाया, हालत बेहद गंभीर
पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। फरीदपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) गौरव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर शुक्रवार को तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमें से दो आरोपी नामजद हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है, जिसमें एक महिला भी शामिल है।
ALSO READ: झारखंड में घूमने आई स्पेन की महिला के साथ दरिंदगी, पहले पीटा फिर 7-8 युवकों ने किया गैंगरेप
अधिकारी ने बताया कि फरीदपुर के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग को गुरुवार रात एक महिला ने फोन किया और उसकी बात एक युवक से करवाई। लड़की फोन पर बात करते हुए अपने घर से बाहर निकल आई और युवक से मिली। शिकायत के अनुसार, युवक गांव का ही रहने वाला था इसलिए नाबालिग लड़की उसके साथ कुछ दूर चली गई, जहां पहले से ही एक अन्य युवक मौजूद था।
 
शिकायत में बताया गया कि दोनों युवकों ने बारी-बारी से पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसके हाथ-पैर बांध कर फरार हो गए। अधिकारी ने बताया कि लड़की को घर में न पाकर परिवार के सदस्यों ने उसे ढूंढना शुरू किया लेकिन उसका सुराग नहीं मिला।
ALSO READ: नूंह गैंगरेप और हत्याकांड मामला : CBI अदालत ने 4 दोषियों को सुनाई मौत की सजा
उन्होंने बताया कि लड़की गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात करीब साढे तीन बजे एक ट्रॉली के नीचे पड़ी हुई मिली। अधिकारी ने बताया कि जब लड़की को होश आया तो उसने परिवार वालों को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। उन्होंने बताया कि लड़की ने दो आरोपियों के नाम बता दिए लेकिन एक व्यक्ति को नहीं पहचान सकी।
 
पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। फरीदपुर थाना प्रभारी निरीक्षक रामसेवक ने बताया कि क्षेत्र में चार टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी ने बढ़ा दिया सियासी पारा, हाथरस, गुजरात और अब मणिपुर की बारी

रेलवे ने कहा कि राहुल गांधी ने की बाहरी ट्रेन चालकों से मुलाकात, रेल यूनियनों ने दिया यह जवाब...

हाथरस हादसे की जांच में दोषी मिलने पर बाबा पर होगी कार्रवाई, योगी सरकार के मंत्री की दो टूक

भैंस ने खुद सुलझा दिया विवाद, अपने मालिक को देख कुछ ऐसा किया कि पुलिस भी दंग रह गई

पहाड़ों पर बारिश का कहर, अल्मोड़ा में ताश के पत्तों की तरह ढह गया पुल

सभी देखें

नवीनतम

live : अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा, अमित शाह ने की मंगला आरती, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उत्तरप्रदेश में बारिश ने ली 13 की जान, बिहार से असम तक हाल बेहाल

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में 2 जगहों पर मुठभेड़, 4 आतंकी ढेर

पहाड़ों पर बारिश का कहर, अल्मोड़ा में ताश के पत्तों की तरह ढह गया पुल

राहुल गांधी ने बढ़ा दिया सियासी पारा, हाथरस, गुजरात और अब मणिपुर की बारी

अगला लेख
More