दिल्ली में गैंगवार, 6 लोगों पर चाकू से हमले, 2 की मौत...

Webdunia
शुक्रवार, 31 अगस्त 2018 (11:56 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में बुधवार की रात दो नकाबपोशों ने चाकू से कई लोगों पर हमले किए जिसमें दो की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने गुरुवार को जानकारी दी कि हमलावरों ने अंधाधुंध तरीके से हमला किया। 
 
पुलिस को आशंका है कि यह हमले इलाके में दो गैंग के बीच प्रभुत्व जमाने के लिए हुए हैं। पुलिस के अनुसार 47 वर्षीय करनवीर और 32 वर्षीय दिनेश पर अपने घर के बाहर घूमते समय हमला हुआ। उन पर चाकू से वार किए गए जिससे दोनों की मौत हो गई।
 
नकाब पहने हमलावरों ने इसके बाद विनय, इरशाद, समेत दो अन्य लोगों पर हमला किया और फरार हो गए। पुलिस ने अनुसार रात के खाने के बाद अपने घर के बाहर टहल रहे दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारी सुरेश पर भी हमला किया गया। 
 
पुलिस के मुताबिक दस दिन पहले इलाके पर सिक्का जमाने के लिए दो समूहों में मारपीट हुई थी। इस दौरान बुधवार को एक शख्स की लड़ाई में मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार इन हमलों के सिलसिले में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख