Gurmeet Ram Rahim : खत्म हुई राम रहीम की पैरोल, डेरा सच्चा सौदा आश्रम पहुंच साथ ले गई हरियाणा पुलिस

हिमा अग्रवाल
सोमवार, 18 जुलाई 2022 (21:38 IST)
बागपत। गुरमीत राम रहीम इंसा की पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद रोहतक पुलिस बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर आश्रम के अंदर राम रहीम के बड़ी संख्या में अनुयायी मौजूद थे। पुलिस ने अनुयायियों को हटाते हुए कड़ी सुरक्षा के बीच गुरमीत को गाड़ी में बैठाया और अपने साथ रोहतक ले गई, जहां से उनको फिर से सुनारिया जेल भेजा जाएगा।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोप सिद्ध हो जाने पर सुनारिया जेल में उम्रकैद सजायाफ्ता है। 17 जून 2022 को एक महीने की पैरोल पर हरियाणा पुलिस उसे बागपत के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में कड़ी सुरक्षा के बीच छोड़ गई थी। इसके बाद उसके आश्रम की सुरक्षा व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त कर दी गई।

लेकिन दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान से डेरा प्रमुख गुरमीत के अनुयायी मिलने के लिए उमड़ पड़े, सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। इसके चलते डेरा प्रबंधक को नोटिस जारी किया गया कि वह भीड़ के बीच में न जाएं और व्यवस्था बनाए रखें अन्यथा पैरोल बीच में ही समाप्त कर दी जाएगी।

गुरमीत राम रहीम की पैरोल अवधि रविवार रात 12 बजे समाप्त हो गई। इसके चलते सोमवार सुबह हरियाणा पुलिस की कई गाड़ियों का काफिला राम रहीम के बरनावा आश्रम पहुंच गया और उसको अपने साथ कड़ी सुरक्षा के साथ रोहतक की सुनारिया जेल ले गया।

बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में एक माह से रौनक थी, राम रहीम के भक्त और अनुयायी खुश थे, लेकिन राम रहीम के आश्रम से जाते ही वहां सन्नाटा पसर गया है, गुरमीत के सेवादार और अनुयायियों के चेहरे मायूस हो गए। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

भारी पड़ा कुत्ते को डांटना, मालिक ने काटी पड़ोसी की नाक

ये है भारत के सबसे अमीर 10 राज्यों की लेटेस्ट लिस्ट, जानें आपकी स्टेट की रैंक

भोपाल की स्वच्छता में सड़क के गड्ढे का दाग, PWD के अधिकारियों ने झाड़ा पल्ला

क्यों भारत छोड़ विदेश बसने जा रहे हैं देश के रईस? चौंकाने वाली है वजह

महाराष्ट्र सरकार ने इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर किया

अगला लेख