Hanuman Chalisa

मासूम को बचाने पिता ने लगाई दौड़, मृत बच्चे के लिए भी नहीं मिली एम्बुलेंस

अवनीश कुमार
रविवार, 13 मई 2018 (14:27 IST)
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक पिता अपने बच्चे को बचाने के लिए दर-दर की ठोकर खाता रहा लेकिन उसे ना तो अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस नसीब हुई और ना ही दूसरे बेटे को पोस्टमार्टम हाउस तक ले जाने के लिए।
 
मिली जानकारी के अनुसार हरदोई के पिहानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मझिया निवासी छैल बिहारी अपनी भांजी की शादी में परिवार सहित गया हुआ था। रविवार सुबह वह अपने दो बच्चों अनमोल (6), भोला (10) के साथ शौच के लिए गया था।
 
बताया जा रहा है कि पिहानी-सल्लिया मार्ग पर नहर के आपस बच्चे शौच कर रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप ने आगे जा रहे वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में सड़क किनारे शौच कर रहे दोनों भाइयों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि अनमोल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भोला गंभीर रूप से घायल हो गया।
 
पिता ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को फोन किया लेकिन एम्बुलेंस मौके पर नहीं आई। इस पर वह हादसे में घायल बेटे को लेकर पैदल ही अस्पताल की तरफ दौड़ पड़ा और मौके पर हुई दूसरे बेटे के शव को वहीं छोड़ दिया। 
 
इसकी जानकारी जैसे ही अन्य पुलिसकर्मियों ने कोतवाल को दी कोतवाल श्याम बाबू शुक्ला ने बिना समय गवाएं मौके पर पहुंच अपनी सरकारी जीप से पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा।
 
कोतवाल ने बताया कि हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई है और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। टक्कर मारने वाली पिकअप और ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

अगला लेख