पेपर लीक: हरियाणा बोर्ड की 9वीं कक्षा की सभी परीक्षाएं रद्द

Webdunia
शुक्रवार, 2 मार्च 2018 (10:09 IST)
चंडीगढ़। पेपर लीक पर पहली परीक्षा रद्द होने के बाद हरियाणा बोर्ड ने कक्षा 9वीं की बाकी परीक्षाएं भी रद्द कर दी है। गुरुवार देर रात यह फैसला लिया गया। सभी परीक्षाएं अगले आदेश तक के लिए टाल दी गई हैं।
 
इससे पहले हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 9वीं की गुरुवार को होने वाली अंग्रेजी विषय की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसके चलते पहले दिन ही परीक्षा देने पहुंचे छात्रों को स्कूल से मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
 
पिछले साल भी 9वीं कक्षा की परीक्षा में पर्चा लीक हुआ था। कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं एक मार्च से शुरू होनी थी। दोनों कक्षाओं के लिए पहली परीक्षा अंग्रेजी विषय की रखी गई थी। सुबह निर्धारित समय पर छात्र स्कूल में परीक्षा के लिए जुटने लगे। लेकिन स्कूल पहुंचने पर 9वीं के छात्रों को परीक्षा रद्द होने का नोटिस लगा मिला। स्कूलों के मुतबिक बुधवार रात निदेशालय की ओर से परीक्षा रद्द होने के निर्देश मिले थे। ऐसे में संदेश छात्रों तक नहीं पहुंच पाया था। 
 
पर्चा लीक होने की वजह से पिछले साल भी 9वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द की गई थी। 27 फरवरी 2017 को छात्र पहली अंग्रेजी विषय की परीक्षा में शामिल हुए थे। दोपहर को प्रश्न पत्र वॉट्सएप पर वायरल होने के बाद इस परीक्षा के साथ सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

AAP के साथ अखिलेश यादव का दिल्ली में प्रचार, BJP को लेकर क्या बोले

दिल्ली चुनावों के बीच CM भगवंत मान के घर EC का छापा, क्या बोलीं आतिशी

Jio, Airtel और Vi ने सस्ते किए अपने प्लान्स, TRAI ने दिया था आदेश

स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के आवास के बाहर फेंका कूड़ा, पुलिस ने लिया हिरासत में

आखिर लाल रंग के कपड़े या सूटकेस में क्यों पेश किया जाता है देश का बजट?

सभी देखें

नवीनतम

मतदान से पहले AAP को बड़ा झटका, महरौली से विधायक यादव का इस्तीफा, लगाया सनसनीखेज आरोप

सीएम डॉ. मोहन यादव ने देखे वर्ल्ड हेरिटेज स्पॉट, सोशल मीडिया पर बताया क्या और क्यों हैं खास, देखकर आप भी कह उठेंगे Wow..!

पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज, विदेश से कोई चिंगारी भड़काने का प्रयास नहीं हुआ

LIVE: वित्त मंत्री सीतारमण ने संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया, लोकसभा की कार्यवाही शनिवार तक स्थगित

ट्रंप ने दी सफाई, जन्मजात नागरिकता गुलामों के बच्चों के लिए, अमेरिका में भीड़ लगाने के लिए नहीं

अगला लेख