dipawali

Hate speech : साधु-संतों पर हुई FIR के जवाब में कथित संतों का क्रॉस FIR दर्ज कराने का प्रस्ताव पास

एन. पांडेय
मंगलवार, 28 दिसंबर 2021 (20:43 IST)
हरिद्वार। हरिद्वार में धर्म संसद के बाद हेट स्पीच के आरोप में साधु-संतों पर हुई FIR के जवाब में कथित संत भी क्रॉस FIR दर्ज कराने का प्रस्ताव पास कराकर थाने पहुंच गए। इन कथित संतों ने हरिद्वार कोतवाली इंचार्ज इंस्पेक्टर राजेन्द्र कठैत को तहरीर भी दी है।

शाम्भवी आश्रम हरिद्वार में धर्म संसद की कोर कमेटी के 21 सदस्यों की एक आवश्यक बैठक भी मंगलवार को हुई। इसमें वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र त्यागी ने बैठक में यह प्रस्ताव रखा कि जिहादियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से बैठक ने पारित कर दिया। प्रस्ताव में मौलवियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराने की बात कही गई।
 
धर्म संसद के बाद हरिद्वार में वसीम रिजवी और दो संतों के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी के चलते आज इन कथित साधु-संतों ने क्रॉस FIR दर्ज कराने का फैसला लिया है। बैठक में धर्म संसद के मुद्दे पर सभी ने एक स्वर में कहा कि आत्मरक्षा, धर्म रक्षा के लिए ऐसे ही कड़े शब्दों का प्रयोग किया जाता रहेगा। आगामी 22 व 23 जनवरी को अलीगढ़ में अगली धर्म संसद आयोजित होगी।

इसके बाद 12 फरवरी को कुरुक्षेत्र में धर्म संसद होगी। हिमाचल प्रदेश में भी धर्म संसद करने का अधिकार 21 सदस्य कोर कमेटी को होगा। 17 से 19 दिसंबर तक तीन दिवसीय धर्म संसद के विवादों में आने को ये कथित संत अपनी सफलता मान रहे हैं। धर्म संसद में वक्ताओं ने कथित तौर पर एक विशेष समुदाय के खिलाफ हिंसा की पैरवी की और 'हिन्दू राष्‍ट्र' के लिए संघर्ष का आह्वान किया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Medical Store : बिना फार्मासिस्ट मेडिकल चलाया तो 3 साल की जेल और 2 लाख का जुर्माना, जानिए क्या है नया आदेश

very shocked : 3 दिन बाद जूता कांड पर CJI बीआर गवई ने तोड़ी चुप्पी, बोले मेरे लिए भुला दिया गया अध्याय

प्रोपेगंडा मेडिसिन माफियाओं ने बढ़ाया मरीज का मर्ज, कमजोर कानून ने ड्रग माफियाओं को किया मजबूत

हरियाणा-IPS सुसाइड, CM से बोलीं IAS पत्नी- ये मर्डर, सुसाइड नोट में नाम होने के बाद भी FIR दर्ज नहीं

Transfer Gmail to Zoho Mail: Gmail छोड़ अमित शाह ने अपनाया Zoho Mail, जानिए स्विच करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप को बड़ा झटका, मारिया मचाडो को मिला नोबेल शांति पुरस्कार

LIVE: डोनाल्ड ट्रंप नहीं, मारिया मचाडो को मिला नोबेल शांति पुरस्कार

क्या मान गए चिराग पासवान, पीएम मोदी को लेकर दिया बड़ा बयान

Mrs Universe 2025: मिसेज यूनिवर्स 2025 का ताज पहन शेरी सिंह ने रचा इतिहास, भारत को पहली बार मिला यह प्रतिष्ठित खिताब

Sanskriti Jain IAS: कौन हैं शाही फेयरवेल पाने वाली IAS अधिकारी, सहकर्मियों ने पालकी में बैठा कर बेटी की तरह किया विदा

अगला लेख