76 साल बाद दिल्ली में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, मार्च में ही पारा 40 के पार

Webdunia
सोमवार, 29 मार्च 2021 (22:58 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में होली के दिन सोमवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 76 वर्षों में मार्च में सबसे अधिक है। यह जानकारी भारतीय मौसम विभाग ने दी।
 
भारत मौसम विभाग (IMD) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 8 डिग्री अधिक है।
 
विभाग के मुताबिक मैदानी इलाकों में जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो, तब उसे ‘लू’ घोषित किया जाता है। वहीं, सामान्य तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो जाने पर प्रचंड लू की घोषणा की जाती है।
 
श्रीवास्तव ने कहा कि 31 मार्च, 1945 के बाद से यह मार्च में सबसे गर्म दिन था, जब राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
 
भारत मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि नजफगढ़, नरेला, पीतमपुरा और पूसा में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस, 41.7 डिग्री सेल्सियस, 41.6 डिग्री सेल्सियस और 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM Modi UK Visit : PM मोदी की ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर से मुलाकात, FTA पर दोनों देशों के हस्ताक्षर, क्या होगा सस्ता

Extra marital affairs के कारण एक और पाकिस्तानी क्रिकेटर का निकाह टूटने की कगार पर

कौन हैं अजय सेठ, जो संभालेंगे IRDAI की कमान?

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उपराष्ट्रपति चुनाव में INDIA गठबंधन की एकता की अग्निपरीक्षा!

बिहार SIR : चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, 1 माह में जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम

सभी देखें

नवीनतम

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

राहुल गांधी के दावे को चुनाव आयोग ने किया खारिज, कर्नाटक से जुड़े आरोपों को बताया बेबुनियाद

UP : जौनपुर में नदी में नहाते समय डूबने से 2 किशोरों की मौत

इंदिरा गांधी को पीछे छोड़कर सर्वाधिक समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे नेता बनेंगे नरेन्द्र मोदी

गाजियाबाद में फर्जी दूतावास चलाने वाले हर्षवर्द्धन जैन का इंटरनेशनल कनेक्शन, STF की जांच में चौंकाने वाले खुलासे

अगला लेख