महाराष्‍ट्र के चिपलून में भारी बारिश से हाहाकार, बाढ़ की चपेट में पूरा शहर

-वेबदुनिया मराठी टीम

Webdunia
गुरुवार, 22 जुलाई 2021 (14:09 IST)
मुख्य बिंदु
चिपलून। महाराष्ट्र के चिपलून शहर में बुधवार को भारी बारिश की वजह से हाहाकार मच गया। पूरा शहर बाढ़ की चपेट में आ गया। बाजार पानी में डूब गए, सड़कें नदी में तब्दील हो गए।
 
रत्नागिरी जिले के चिपलून शहर में रहवासी इलाकों में पानी भर गया। कई वाहन पानी में पूरी तरह डूब गए। लोगों के बचाव के NDRF दल तैनात किए गए हैं।   
 
चिपलून के पुराना बस स्टैंड, चिंचनाका मार्कंडी, मुरादपुर रोड आदि इलाकों में जल तांडव का हाल नजर आ रहा है। भारी बारिश की वजह से आम जनता को भी राहत नहीं मिल पा रही है।
 
ठाणे और पालघर में भी बुरा हाल :  महाराष्ट्र के ठाणे और पालघर जिले में पूरी रात हुई तेज बारिश गुरुवार सुबह भी जारी रही। भीषण बारिश के कारण कई स्थानों पर पानी भर गया, कुछ स्थानों पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं और कुछ गांव पूरी तरह डूब गए। कसारा घाट के पास उंबरमाली स्टेशन पर रेल की पटरियां तथा प्लेटफॉर्म तक पानी भर गया। घाट खंड में पत्थर गिरने की घटनाएं भी हुईं। ट्रेन सेवाएं फिलहाल निलंबत हैं।
 
इन शहरों में भारी बारिश की आशंका : मौसम विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र के बीड, नांदेड़, लातूर, परभणी, जालना, हिंगोली, पुणे, सतारा, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी जैसे शहरों में भारी बारिश की आशंका जताई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख