Hanuman Chalisa

आसमान से बरसी आफत ने बिहार में 97 लोगों की जिंदगी छीन ली

Webdunia
रविवार, 6 अक्टूबर 2019 (19:50 IST)
पटना। बिहार में भारी वर्षा और बाढ़ के कारण विभिन्न घटनाओं में अब तक 97 लोगों की मौत हो चुकी है। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, बाढ़ के दौरान डूबने और भारी बारिश के कारण दीवार गिरने से अब तक कुल 97 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 10 अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली है।

नदी, तालाब एवं पोखर में डूबने अथवा दीवार गिरने से 61 लोगों की मौत एवं 10 अन्य व्यक्ति के घायल होने तथा बाढ़ से डूबने के कारण 36 लोगों की मौत की सूचना मिली है। बिहार के 15 जिलों पटना, भोजपुर, भागलपुर, नवादा, नालन्दा, खगड़िया, समस्तीपुर, लखीसराय, बेगूसराय, मुंगेर, बक्सर, कटिहार, जहानाबाद, अरवल, पूर्णियां जिले में बाढ़ से कुल 1410 गांव की लगभग 20.76 लाख जनसंख्या प्रभावित हुई है।

बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए 75 राहत शिविर एवं 515 सामुदायिक रसोई का संचालन किया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को निकालने एवं आवागमन को सुगम बनाने के लिए कुल 1067 सरकारी एवं निजी नावों का संचालन किया जा रहा है। पुनपुन नदी के जल स्तर में वृद्धि के कारण पटना सदर, पुनपुन, धनरूआ, पालीगंज, संपतचक, नौबतपुर एवं फुलवारी शरीफ प्रखंड के 25 पंचायतों के अंतर्गत कुल 53 गांव की लगभग 87 हजार आबादी प्रभावित हुई है।

कुल 41 संचालित समुदायिक रसोई के माध्यम से लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। पटना शहर के जल जमाव वाले क्षेत्रों में जल निकासी के लिए पटना नगर निगम द्वारा कार्रवाई की जा रही है। अब तक अधिकांश क्षेत्रों में जल निकासी की जा चुकी है। शेष क्षेत्रों में जल जमाव को खत्म करने के लिए जल की निकासी लगातार की जा रही है। पटना के जल जमाव वाले क्षेत्रों में 80 पानी टैंकर के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था की गई। पटना शहर में हाल में हुई भारी बारिश के कारण हुए जल जमाव के कारण डेंगू मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।

बिहार में जनवरी से लेकर अब तक डेंगू के कुल 980 मामले सामने आए, जिनमें से 640 अकेले प्रदेश की राजधानी पटना के हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हालात से निपटने के लिए पटना शहर के सभी जल जमाव वाले क्षेत्रों में टेमीफॅास का छिड़काव किए जाने के साथ डेंगू से प्रभावित इलाकों में फागिंग किया जा रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए छिड़काव दलों की संख्या 24 कर दी गई है। दुर्गा पूजा को ध्यान में रखते हुए 10, 11 एवं 12 अक्टूबर को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल तथा नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डेंगू एवं चिकनगुनिया के मरीजों की जांच के लिए नि:शुल्क विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

कर्नाटक में एक परिवार के 3 सदस्यों की मौत : कर्नाटक के कई हिस्सों में लगातार बारिश के चलते बागलकोट जिले के एक गांव में एक परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, शनिवार और रविवार की दरमियानी रात मिट्टी के घर की छत गिर जाने से एक युगल और उनके बेटे की मौते पर ही मौत हो गई। दमकल कर्मियों ने मलबे से शवों को बाहर निकाला।

मौके पर पहुंचे भाजपा विधायक वीरन्ना चारन्तीमठ ने प्रशासन की तरफ से मृतक के परिजनों को मुआवजा देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा, प्रशासन अंतिम संस्कार के लिए 15000 रुपए दे रहा है और मृतकों के परिजनों को 15 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। चारन्तीमठ ने कहा कि परिवार के बाकी बचे लोगों के रहने के लिए सुरक्षित जगह का प्रबंध किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कमजोर मकानों में न रहें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख