हिमाचल प्रदेश में बस खाई में गिरी, 8 की मौत

Webdunia
बुधवार, 10 मार्च 2021 (14:58 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में एक निजी बस के गहरे खड्ड में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए।
 
चम्बा के पुलिस अधीक्षक एस. अरुल कुमार ने बताया कि हादसा बुधवार सुबह तीसा उपमंडल में हुआ। विधानसभा में बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने दोपहर को सदन को बताया कि घटना के कारण का पता लगाने के लिए उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं।
 
मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख प्रकट करते हुए सदन को बताया कि तीसा में कॉलोनी मोड़ के पास सुबह करीब सवा 10 बजे एक बस के 200 मीटर गहरे खड्ड में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई।
 
ठाकुर ने बताया कि घायलों को मेडिकल कॉलेज चम्बा में भर्ती कराया गया है। घायलों में से चार की हालत गंभीर है। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

1 july rule changes : ATM से लेकर Railway तक 1 जुलाई से होने वाले है 5 बड़े बदलाव, नहीं जानेंगे तो पछताएंगे

Amarnath Yatra : दोहरे खतरे में है अमरनाथ यात्रा, चुनौती बनने लगी सभी के लिए

कोलकाता गैंगरेप मामले की SIT करेगी जांच, 4 लोगों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

बिहार में भी दोहराई सोनम जैसी कहानी, प्रेमी की मदद से पति की हत्या

गाजर का हलवा अपने साथियों को खिलाया, शुभांशु शुक्ला से PM मोदी ने पूछा सवाल

सभी देखें

नवीनतम

बिहार ने रचा इतिहास, देश में पहली बार मोबाइल से हुई ई-वोटिंग

मुंबई एयरपोर्ट पर यात्री के पास मिले 16 जिंदा सांप

Chardham Yatra : चारधाम यात्रा 1 दिन के लिए स्‍थगित, उत्तराखंड में भारी बारिश बनी बाधा

मध्यप्रदेश में हुआ कमाल, खेत-तालाब और अमृत सरोवर से 1.67 लाख हेक्टेयर से ज्‍यादा क्षेत्र में होगी सिंचाई

पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान मची भगदड, 3 लोगों की मौत, 50 घायल

अगला लेख