CM बोम्मई पर 'हमने गांधीजी को नहीं बख्शा, फिर आप क्या हैं' का बयान देने वाला हिन्दू महासभा का नेता गिरफ्तार

Webdunia
सोमवार, 20 सितम्बर 2021 (14:59 IST)
मंगलुरु। हिन्दू महासभा (एचएमसी) के राज्य सचिव धर्मेंद्र को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और कर्नाटक की भाजपा सरकार को मैसूर में एक मंदिर तोड़े जाने को लेकर धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

ALSO READ: रूस की पर्म यूनिवसिर्टी में गोलीबारी, हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग की, 8 लोगों की मौत, जान बचाने के लिए बिल्डिंगों से कूदे छात्र-प्रोफेसर
 
धर्मेंद्र ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि अगर राज्य में मंदिरों को तोड़ना जारी रहा तो हिन्दू महासभा बोम्मई के नेतृत्व वाली 'कमजोर' भाजपा सरकार को नहीं बख्शेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री बोम्मई, पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा और राज्य की मुजराई मंत्री शशिकला जोले का नाम लेते हुए कहा था कि हमने गांधी को नहीं बख्शा, तुम हमारे लिए कुछ नहीं हो। हम तुम्हें भी नहीं बख्शेंगे।

ALSO READ: एक्सप्लेनर: पंजाब में कांग्रेस की चुनौतियों को दूर कर पाएंगे नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी?
 
उन्होंने कहा था कि हमें उन संघ परिवार संगठनों पर दया आती है, जो मंदिर तोड़े जाने के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। अगर वे ईमानदार हैं तो उन्हें आने वाले चुनाव में भाजपा को हराना चाहिए और हिन्दुत्व की पार्टी हिन्दू महासभा का समर्थन करना चाहिए। पुलिस सूत्रों के अनुसार धर्मेंद्र के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120 (बी), 153 (ए), 502 (2) और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभा के नेता राजेश पवित्रन, प्रेम, संदीप समेत अन्य पदाधिकारियों से भी पूछताछ की जाएगी।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

प्रियंका गांधी का विदेश मंत्री से सवाल, ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका के रोल पर चुप क्यों हैं?

वाडियार राजा का अनादर नहीं किया, बयान की गलत व्याख्या की गई : यतींद्र सिद्धारमैया

खून-पानी एक साथ नहीं तो एशिया कप में पाकिस्तान से मैच क्यों, मोदी सरकार पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी

मध्य प्रदेश में बाघ की दहाड़ बरकरार

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

अगला लेख