हैदराबाद नगर निकाय चुनाव के परिणाम आज

Webdunia
शुक्रवार, 4 दिसंबर 2020 (00:59 IST)
हैदराबाद। हैदराबाद नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुक्रवार को होगी, जिसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इससे पहले चुनाव प्रचार के दौरान सभी दलों ने एड़ी-चोटी का जोर लगाया था। हालांकि एक दिसंबर को हुए चुनाव में 74.67 लाख पंजीकृत मतदाताओं में से केवल 34.50 लाख (46.55 प्रतिशत) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी, जिसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि 30 स्थानों पर मतगणना केन्द्र बनाए गए हैं। 8,152 कर्मियों को मतगणना कार्य में तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि मतगणना की पूरी प्रक्रिया को प्रत्‍येक मतगणना केन्द्र में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों में कैद किया जाएगा। चुनाव में मतपत्रों का इस्तेमाल किया गया था, लिहाजा नतीजों के बारे में शाम या रात तक तस्वीर साफ हो पाएगी।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

गर्मी का कहर, 20 स्थानों पर पारा 45 के पार, 4 राज्यों में रेड अलर्ट

Live : 12 बजे भाजपा मुख्‍यालय जाएंगे केजरीवाल, भाजपा को दी चुनौती

जम्मू-कश्मीर में 2 जगह आतंकी हमला, शोपियां में पूर्व सरपंच की हत्या

स्वाति मालीवाल का आरोप, सिर्फ 50 सेकंड का वीडियो रिलीज किया, CCTV फुटेज भी गायब

Lok Sabha Elections 2024 : रायबरेली में भाजपा ही करेगी राहुल गांधी की जीत आसान

अगला लेख