Hanuman Chalisa

उद्धव ने कहा- नहीं लगा रहे लॉकडाउन, हालात और बिगड़े तो कहां से लाएंगे डॉक्टर और नर्स...

Webdunia
शुक्रवार, 2 अप्रैल 2021 (21:12 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में लगातार बढ़ रहे कोरोनावायरस के मामलों के बीच कहा कि वे राज्य में लॉकडाउन नहीं लगाने जा रहे, लेकिन बिगड़ते हालात के बीच उन्होंने इससे इंकार भी नहीं किया। उन्होंने राज्य में जिस तरह मामले बढ़ रहे हैं, उससे आने वाले 15 दिनों में संसाधन कम पड़ने लगेंगे।
 
उल्लेखनीय है कि पिछले 24 घंटों में मुंबई में ही संक्रमण के 8 हजार 832 मामले सामने आए हैं और 20 लोगों की कोरोना के चलते मौत हुई है। हालांकि 5 हजार 352 लोग डिस्चार्ज भी हुए हैं। मुंबई में अब तक 4 लाख 32 हजार 192 लोग संक्रमित हो चुके हैं, ज‍बकि 11 हजार 724 लोगों की मौत हो चुकी है। 
 
उद्धव ठाकरे ने कहा लॉकडाउन लगाने से राज्य की आर्थिक स्थिति खराब होगी, इसलिए वे ऐसा नहीं करने जा रहे। लोग भी सहमे हुए हैं। उन्होंने लोगों से एकजुट होकर कोरोना लड़ने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि राज्य में 500 स्थानों पर कोरोना टेस्ट की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। हर दिन 1 लाख 80 हजार ज्यादा जांचें की जा रही हैं। जल्द ही इस संख्या को ढाई लाख तक ले जाएंगे। 
 
उन्होंने लोगों को पिछले मार्च की भी याद दिलाई जब अस्पतालों में बेड और एम्बुलेंस कम पड़ गए थे, लेकिन हमने इस स्थिति से निबटने के लिए लगातार काम किया था। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में स्थिति डरावनी है। हमारे पास 2 लाख 20 हजार आइसोलेशन बेड हैं, उनमें से 62 फीसदी भर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में कोरोना को नियंत्रित करने के लिए सख्त कदम उठाए जा सकते हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

धार भोजशाला पर हाईकोर्ट के फैसले से सीएम डॉ. मोहन यादव गदगद, कहा यह क्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत के सम्मान का

आपके एक सही वोट से सुनिश्चित हुआ विकास, सुरक्षा और सम्मान : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख