UP विधानसभा में हंगामे के बीच महत्वपूर्ण विधेयक पारित, कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Webdunia
शनिवार, 22 अगस्त 2020 (17:12 IST)
लखनऊ। विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी और हंगामे के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को विधानसभा में कुछ महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए जिसके बाद सदन की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

सदन की बैठक शुरू होने के बाद दिवंगत पूर्व विधायकों को श्रद्धांजलि दी गई। जिसके बाद विपक्षी सदस्य आसन के सामने आ गए और उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति, कोरोनावायरस संकट से निपटने के सरकार के तौर-तरीके तथा बाढ़ की स्थिति को लेकर विरोध जाहिर करने लगे।

विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच कुछ महत्वपूर्ण विधेयकों को सदन ने बिना चर्चा के ही पारित कर दिया। सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर बयान दिया और कोरोनावायरस महामारी से निपटने के लिए सरकार की ओर से किए गए उपायों की जानकारी भी सदस्यों को दी।
योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे जनता को गुमराह कर रहे हैं। बाद में विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। हालांकि पूर्व में तय था कि सोमवार को भी बैठक होगी।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

छांगुर बाबा को हुई 60 करोड़ की फंडिंग, 22 बैंक खातों में आई राशि, ED की जांच में हुआ खुलासा

TRF पर को आतंकी संगठन घोषित करने पर क्या बोला चीन, पाकिस्तान को लगेगा झटका

देश में सामान्य से 9% ज्यादा बारिश, राजस्थान में 116 फीसदी अधिक

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

Reliance Industries को हुआ 26994 करोड़ का शुद्ध मुनाफा, शानदार रही पहली तिमाही

अगला लेख