पंजाब में राज्यपाल ने 27 सितंबर को बुलाया विधानसभा का विशेष सत्र

Webdunia
रविवार, 25 सितम्बर 2022 (13:22 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने 27 सितंबर को विधानसभा का एक दिन का सत्र आहूत करने के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने रविवार को यह जानकारी दी। इसके साथ ही इस मुद्दे को लेकर राज्य की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार और राज्यपाल के बीच गतिरोध दूर होने के संकेत मिले हैं।

‘आप’ सरकार ने राज्यपाल को सत्र के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दों के बारे में बताया, जिसके एक दिन बाद उन्होंने सत्र के लिए मंजूरी दी है। विधानसभा अध्यक्ष ने एक ट्वीट किया, माननीय राज्यपाल ने हमारे अनुरोध को स्वीकार कर लिया है और 27 सितंबर 2022 को पूर्वाह्न 11 बजे विधानसभा का तीसरा सत्र आहूत किया जाएगा।

भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने शनिवार को राज्यपाल को सूचित किया था कि 27 सितंबर को होने वाले सत्र में पराली जलाने, माल एवं सेवा कर और बिजली आपूर्ति जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। राज्यपाल ने शुक्रवार को सत्र में उठाए जाने वाले विधायी कार्य का विवरण मांगा था, जिस पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था कि यह अति हो गई है।

राज्यपाल ने पलटवार करते हुए मान से कहा कि उनके कानूनी सलाहकार उन्हें पर्याप्त जानकारी नहीं दे रहे हैं।सत्तारूढ़ ‘आप’ ने राज्यपाल पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के इशारे पर काम कर रहे हैं। इससे पहले राज्यपाल ने सरकार को 22 सितंबर को 'विश्वास प्रस्ताव' लाने के लिए विशेष सत्र आहूत करने से रोक दिया था।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

5वें चरण में 57.40 फीसदी मतदान, बारामूला में टूटा वोटिंग का रिकॉर्ड, जानें कहां कितने प्रतिशत पड़े वोट

वाइस प्रेसिडेंट मुखबेर ईरान के अंतरिम राष्ट्रपति बने, भारत में 1 दिन का शोक

भीषण गर्मी में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सुस्त रही मतदान की रफ्तार, आदित्य ठाकरे ने निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल

AAP की मुश्किलें बढ़ीं, ED की चार्जशीट में खुलासा अमेरिका, ईरान, यूएई जैसे देशों से मिली करोड़ों की फंडिंग

दिग्विजय सिंह का दावा, I.N.D.I.A. गठबंधन को वैसा ही समर्थन मिल रहा, जैसा 1977 में...

भाजपा का आरोप, स्वाति मालीवाल का चरित्र हनन कर रही है AAP

अभिजीत गंगोपाध्याय को महंगी पड़ी ममता पर टिप्पणी, 24 घंटे नहीं कर सकेंगे चुनाव प्रचार

2 करोड़ की कार से रईसजाने ने ली 2 होनहार इंजीनियरों की जान, निबंध लिख मिली जमानत, लोग बोले ये कैसा न्याय?

संजय राउत का बड़ा आरोप, निर्वाचन आयोग भाजपा की विस्तारित शाखा

संस्कृत से कैसे विकास के पथ पर आगे बढ़ सकता है भारत, चुनाव में क्यों नहीं होती इस पर बात?

अगला लेख