Hanuman Chalisa

इंस्पेक्टर की पत्नी बोलीं- मिलती थी धमकी, बहन ने कहा- साजिश के तहत हत्या करवाई...

अवनीश कुमार
मंगलवार, 4 दिसंबर 2018 (17:42 IST)
लखनऊ। यूपी के बुलंदशहर में भीड़ के हाथों मारे गए स्याना पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की पत्नी ने कहा कि उनके पति को जान से मारने की धमकियां मिलती थीं, जबकि उनकी बहन सुनीता सिंह ने कहा कि उनके भाई को साजिश के तहत मरवाया गया है। 
 
सिंह की पत्नी ने कहा कि उनके पति को धमकियां मिलती रहती थीं। वे अखलाक केस की जांच कर रहे थे, इसलिए उन पर सोची-समझी साजिश के तहत हमला हुआ। उन्होंने कहा कि उनके पति के सभी हत्यारों को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार कर और उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 
 
सिंह का पार्थिव शरीर एटा स्थित उनके गांव में रखा गया है। वहां लोगों का कहना है कि जब तक मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ नहीं आएंगे तब तक उनका अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। नाराज परिजनों का मानना है कि सीएम के पास उनके परिजनों से मिलने के लिए समय नहीं है। हमारे पास कोई नहीं आया। 
 
योगी खुद क्यों नहीं करते गोरक्षा : सुबोध सिंह की सुनीता सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमेशा गाय, गाय चिल्लाते रहते हैं, खुद आकर गोरक्षा क्यों नहीं करते। मेरे भाई ने तो गोरक्षा के लिए अपनी जान भी दे दी। यह बेहद शर्म की बात है। 
 
उन्होंने कहा कि गाय हमारी माता है, इसमें कोई दो राय नहीं है लेकिन वह एक जानवर भी है। उसी के लिए मेरे भाई ने जान दे दी। सुनीता ने कहा कि हमें सरकार से पैसा नहीं चाहिए। हमारा भाई एक जांबाज अफसर था। भाई को शहीद का दर्जा देने के साथ पैतृक गांव में उनका स्मारक बनाना चाहिए। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

अगला लेख