क्या फिर पार्टी बदलने का मन बना रहे हैं नवजोत सिंह सिद्धू? जुबां पर आया आम आदमी पार्टी का नाम

Webdunia
मंगलवार, 13 जुलाई 2021 (17:56 IST)
चंडीगढ़। कांग्रेस की पंजाब इकाई में जारी कलह को दूर करने के पार्टी आलाकमान के प्रयासों के बीच कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को कहा कि विपक्षी दल आम आदमी पार्टी (आप) ने हमेशा ही पंजाब के लिए किए गए उनके कार्य एवं दूरदर्शिता को पहचाना है।

ALSO READ: पंजाब में कांग्रेस की कलह को दूर करने के प्रयास तेज, आलाकमान के साथ सिद्धू की मैराथन बैठकें
 
इससे एक दिन पहले आप की पंजाब इकाई के अध्यक्ष भगवंत मान ने सिद्धू पर कटाक्ष करते हुए उनसे कहा था कि वे सत्तारूढ़ कांग्रेस द्वारा कथित तौर पर राज्य की निजी बिजली कंपनियों से प्राप्त कोष के बारे में ट्वीट करें। इसके बाद सिद्धू की यह टिप्पणी सामने आई है।

ALSO READ: मध्यप्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने को लेकर भाजपा विधायक ने CM शिवराज को लिखा पत्र
 
सिद्धू ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि हमारे विपक्षी दल आप ने हमेशा ही पंजाब के लिए किए गए मेरे कार्य एवं दूरदर्शिता को पहचाना है। चाहे वह 2017 से पहले मेरे द्वारा उठाए गए बेअदबी, ड्रग्स, किसानों के मुद्दे, भ्रष्टाचार एवं बिजली संकट के मुद्दे हों जिनका सामना पंजाब की जनता को करना पड़ रहा था या फिर आज जिस तरह मैंने पंजाब मॉडल पेश किया है। वे साफतौर पर जानते हैं कि वास्तव में पंजाब के लिए कौन लड़ रहा है?
 
उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष मुझसे सवाल करने का साहस करता भी है, तब भी वे मेरे जन हितैषी एजेंडा को नजरअंदाज नहीं कर सकते। कांग्रेस नेता सिद्धू ने आप नेताओं के उन पुराने वीडियो को भी साझा किया जिनमें वे सिद्धू द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों की सराहना कर रहे हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या होगा जब ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार आमने सामने होंगे नरेन्द्र मोदी और शहबाज शरीफ

भारत ने बचाई Pakistan के लोगों की जान, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार हुई बात

क्या है Google Search में नया AI Mode, यूजर के लिए सर्च कैसे होगी आसान

PM मोदी ग्रेजुएशन डिग्री मामला, CIC के आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट ने किया रद्द, DU ने दी थी चुनौती

दहेज, पति का अफेयर, रीलबाजी और ब्यूटी पार्लर, ग्रेटर नोएडा की निक्की भाटी के मर्डर की सनसनीखेज कहानी

सभी देखें

नवीनतम

भगवान हनुमान पहले अंतरिक्ष यात्री थे, अनुराग ठाकुर ने छात्रों को दिया ज्ञान

भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान गिराए गए 7 जेट विमान, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- न्यूक्लियर वॉर को मैंने टलवाया

ED ने छांगुर बाबा के सहयोगी की 13 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की

ED ने स्कूल भर्ती घोटाले में तृणमूल विधायक को गिरफ्तार किया, राजनीतिक विवाद गहराया

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, UPS से NPS में स्विच करने का बड़ा मौका, जानिए क्या है नियम व शर्तें

अगला लेख