क्या बहन को मंत्री नहीं बनाने से नाराज हैं पंकजा मुंडे?

Webdunia
गुरुवार, 8 जुलाई 2021 (23:12 IST)
मुंबई। भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को उन खबरों का खंडन किया, जिसमें दावा किया गया था कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में 2 बार की सांसद प्रीतम मुंडे को शामिल नहीं करने से उनकी बड़ी बहन पंकजा मुंडे नाराज हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें बदनाम करने और अफवाहों को फैलने से रोका जाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल किया और 12 मंत्रियों को हटाकर कुल 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई, जिनमें 4 मंत्री महाराष्ट्र से हैं। कयास लगाए जा रहे थे कि प्रीतम मुंडे को भी मंत्री पद दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

जब बहन प्रीतम मुंडे को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं करने से पंकजा मुंडे के नाराज होने की खबरों के बारे में पूछा गया तो फडणवीस ने सवाल किया, आपको किसने बताया कि वे नाराज हैं? कृपया अफवाह नहीं फैलाएं और उनको बदनाम नहीं करें।

वह नासिक में बातचीत कर रहे थे। दिवंगत भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी प्रीतम मुंडे बीड लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की सांसद हैं। उनकी बड़ी बहन पंकजा मुंडे देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री थीं, लेकिन वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में वह अपने गढ़ पराली सीट से हार गईं।
ALSO READ: नारायण राणे को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने से शिवसेना ‘परेशान’
महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष फडणवीस ने उन कयासों को भी सिरे से खारिज कर दिया कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने के साथ शिवसेना के साथ भाजपा के गठबंधन की संभावना भी समाप्त हो गई है।
ALSO READ: ज्योतिरादित्य सिंधिया का Facebook अकाउंट हुआ हैक, ग्वालियर में FIR
उन्होंने कहा, कोई भी फैसला राजनीतिक कयासों पर नहीं लिया जाता। राणे को उनकी क्षमता की वजह से शामिल किया गया है। गौरतलब है कि हाल में शिवसेना से समझौते के सवाल पर फडणवीस ने कहा कि था कि सेना और भाजपा दुश्मन नहीं है और परिस्थितियों के अनुसार गठबंधन का फैसला लिया जाएगा।

भाजपा से अलग होकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए एकनाथ खडसे के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की जांच के सवाल पर फडणवीस ने कहा, कानून अपना काम करेगा। भाजपा बदले की राजनीति में विश्वास नहीं करती।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

Delhi : 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए पप्पू यादव, बताया कौन है बिहार में मुख्यमंत्री का चेहरा

स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, SGPC की शिकायत पर FIR दर्ज

अचानक पुतिन पर क्यों भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस को सख्त चेतावनी, 50 दिन में युद्ध का हल करो

बिना रुकावट के कारोबार सिर्फ हमारे नहीं, पूरी दुनिया के हित में, चीनी विदेश मंत्री से बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

अगला लेख