क्या पंजाब भारत का हिस्सा नहीं? जब मान ने राजनाथ सिंह से लिखित में देने को कहा...

Webdunia
शुक्रवार, 1 अप्रैल 2022 (18:42 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बड़ा ही सनसनीखेज बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पठानकोट में हुए आतंकवादी हमले के बाद पंजाब से 7.5 करोड़ रुपए की मांग की गई थी। 
 
पंजाब विधानसभा में मान ने कहा कि पठानकोट हमले के दौरान सेना आई और आतंकवादियों का मुकाबला किया। कुछ दिनों बाद हमें चिट्ठी मिली कि पंजाब हमें 7.5 करोड़ रुपए दे क्योंकि हमने सेना भेजी थी। 
 
उन्होंने कहा कि हम रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के पास गए और कहा कि 7.5 करोड़ रुपए हमारे MPLAD से काट लीजिए पर हमें लिखकर दे दीजिए कि हमने पंजाब को किराए पर सेना दी। पंजाब देश का हिस्सा नहीं है। मान ने कहा कि सबसे पहले बंदूक की गोलियां हमारी छाती पर चलती हैं।

‍दिल्ली के सीएम की नहीं चलती : केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए मान ने कहा कि दिल्ली में कोई भी काम करना हो तो उपराज्यपाल से अनुमति मांगनी पड़ती है। वहां CM की कुछ नहीं चलती क्योंकि वहां सरकार किसी और पार्टी की बनी हुई है। पंजाब ने केंद्र सरकार से एक्स्ट्रा बिजली मांगी, लेकिन हमें मना कर दिया गया, जबकि हरियाणा को बिजली दी गई। 
 
उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि सबका साथ, सबका विकास तो कहां है साथ? ना आपको साथ देना है और ना ही आपको साथ लेना है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

अमरनाथ यात्रा के लिए 65 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 29 जून को रवाना होगा पहला जत्था

Petrol Diesel Prices: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल डीजल के नए भाव, जानें क्या हैं ताजा कीमतें

व्हाइट हाउस ने की भारत की प्रशंसा, कहा- दुनिया में भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र बहुत कम

50 शहरों में पारा 45 डिग्री पार, 10 राज्यों में भीषण लू का अलर्ट

8 राज्यों की 49 सीटों पर आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, 20 मई को मतदान

अगला लेख