19 रन चाहिए थे, 19 विधायकों की बात होती तो कुछ कर सकता था, भाजपा विधायक के ट्वीट पर बवाल

Webdunia
गुरुवार, 11 जुलाई 2019 (19:25 IST)
जींद। क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से 19 रन भारत के हारने पर बुधवार रात जींद के भारतीय जनता पार्टी विधायक कृष्ण मिढा के एक ट्वीट पर बवाल मच गया। इसमें लिखा गया था, '19 रन चाहिए थे, 19 विधायक की बात होती तो कुछ कर सकता था, अमितजी।'
 
हालांकि विधायक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनका कोई ट्विटर अकाउंट नहीं है और उनके नाम से अकाउंट बनाकर ऐसा ट्वीट कर किसीने उन्हें बदनाम करने की साजिश की है।
 
बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे उक्त ट्वीट किया गया था जिस पर काफी लोगों ने टिप्पणियां कीं। आज सुबह मिढ़ा ने पुलिस अधीक्षक के नाम शिकयत देकर कहा कि किसी ने उनके नाम पर अकाउंट खोलकर उसका दुरुपयोग किया है व उन्हें बदनाम करने की साजिश रची गई है।
 
विधायक ने शिकायत में कहा है कि वह कोई ट्वीटर अकाउंट नही चलाते। किसी ने उनके नाम से अकाउंट बनाकर उनकी और देश की छवि धूमिल करने का प्रयास किया है। उन्होंने इस मामले में दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।
 
जिस अकाउंट से यह ट्वीट किया गया वह मिढा के नाम से बना हुआ है और हांलाकि विधायक का कहना है कि यह अकाउंट उनका नहीं है, पर अकाउंट पर वेरिफिकेशन का ब्लू टिक लगा होने के कारण इसे आधिकारिक अकाउंट माना जा रहा है। (वार्ता) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख