उद्धव ठाकरे के गांजे वाले बयान पर कंगना रनौत का पलटवार, बोलीं- आप कुर्सी के लायक नहीं...

Webdunia
सोमवार, 26 अक्टूबर 2020 (13:56 IST)
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) केस को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने कंगना रनौत (Kangana Ranaut) पर हमला बोला था। अब कंगना रनौत ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर उद्धव ठाकरे पर पलटवार किया है। 
 
अभिनेत्री कंगना रनौत पर परोक्ष निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा था कि कुछ लोग रोजी-रोटी के लिए मुंबई आते हैं और शहर को पीओके (पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर) बोलकर उसे गाली देते हैं। 
 
उद्धव ने कहा कि न्याय के लिए चिल्लाने वालों ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाए। मुंबई को पीओके बताया। ऐसी तस्वीर पेश कर रहे हैं जैसे हर जगह ड्रग एडिक्ट हैं। हम गांजा नहीं, तुलसी उगाते हैं। गांजे के खेत आपके राज्य में हैं।
ALSO READ: IPL में ‘BLM’ के समर्थन में आए हार्दिक पंड्या, घुटने के बल बैठे
कंगना रनौत ने ट्वीट कर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि आपको अपने मुख्यमंत्री होने पर शर्म आनी चाहिए। एक लोकसेवक होने के नाते आप तुच्छ झगड़ों में पड़े हुए हैं। आप अपने से असहमत होने वाले लोगों के खिलाफ शक्ति का दुरुपयोग कर रहे हैं। आप उस कुर्सी के लायक नहीं हैं जिसे आपने गंदी राजनीति करके हासिल की है। शर्म आना चाहिए।
ALSO READ: NSA अजित डोभाल का बयान- दूसरे की इच्छा पर नहीं, खतरा देखकर लड़ेंगे युद्ध
उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा कि हिमाचल को देवभूमि कहा जाता है, यहां अधिकतम मंदिर है और क्राइम रेट जीरो है। हां हिमाचल की भूमि बहुत उपजाऊ है, जहां सेब, कीवी, अनार, स्ट्रॉबेरी उगाता है और यहां कुछ भी उग सकता है। 
ALSO READ: बिहार का बाहुबली: कलेक्टर और मंत्री की हत्या के लिए सलाखों के पीछे रहे बाहुबली मुन्ना शुक्ला फिर चुनावी मैदान में
कंगना ने कहा कि आपके जैसे नेता जिन्हें इस राज्य (हिमाचल प्रदेश) के बारे में ऐसी प्रतिशोध वाली, छोटी और बीमार सोच वाली जानकारी है, जो कि भगवान शिव और मां पार्वती का निवास स्थान है, जहां मार्कंडेय, मनु ऋषि और पांडव जैसे महान ऋषियों ने निर्वासन का काफी समय बिताया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

PM मोदी ने विपक्ष पर कसा तंज, बोले- बिखर जाएगा गठबंधन, राहुल-अखिलेश चले जाएंगे विदेश

स्वाति मालीवाल से बदसलूकी केस में FIR, कहा- मेरे साथ जो हुआ, बहुत बुरा था

आंध्र हिंसा मामला : केंद्रीय बलों की 25 कंपनियां रहेंगी तैनात, चुनाव आयोग ने गृह मंत्रालय को दिए निर्देश

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

इंदौर नगर निगम की वर्दी पर क्यों मचा है बवाल? U टर्न की तैयारी में निगम

अगला लेख