Festival Posters

कैराना, नूरपुर में भाजपा हारी पर वोट प्रतिशत बढ़ा

Webdunia
शुक्रवार, 1 जून 2018 (19:41 IST)
लखनऊ। कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हार के बावजूद वोटों का ध्रुवीकरण करने में सफल रही है।
 
 
सांप्रदायिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील कैराना पंरपरागत तौर से भाजपा का क्षेत्र कभी नहीं रहा। अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन जब चरम पर था, तब भी पार्टी यहां के लोगों का विश्वास हासिल नहीं कर सकी। वर्ष 1998 से 2014 के बीच इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) का प्रभुत्व रहा हालांकि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर हुकुमसिंह ने यहां जीत हासिल की।
 
मोदी लहर में भाजपा ने यहां 50 फीसदी से भी अधिक मत हासिल किए जबकि सपा को 30, बसपा को 14.33 और रालोद को महज 3.81 फीसदी वोट मिले। मौजूदा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह ने कैराना संसदीय क्षेत्र में आने वाली 5 में से 2 सीटों पर जीत हासिल की हालांकि 3 में उन्हें हार का मुंह देखना पडा। शामली और कैराना में भाजपा को जीत का स्वाद मिला जबकि थाना भवन, गंगोह और नकुड में वह हार गई। यहां दिलचस्प है कि नकुड और गंगोह के 68 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराया गया था, जो भाजपा के खिलाफ गया।
 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय ने कहा कि उपचुनाव के परिणाम भले ही हमारे पक्ष में नहीं गए, मगर कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा में प्रत्याशियों का प्रदर्शन सराहनीय है। हम बैठकर अपनी कमजोरियों को दूर करने और 2019 में अच्छा प्रदर्शन करने की रणनीति तैयार करेंगे।
 
पांडेय ने कहा कि भाजपा ने 2 विधानसभाओं में अच्छा प्रदर्शन किया हालांकि 3 के परिणाम प्रतिकूल रहे। इसी प्रकार नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी को 2017 के मुकाबले 11 हजार वोट अधिक मिले। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: राज्यसभा चुनाव : अमित शाह की उपस्थिति में नामांकन भरेंगे नीतीश कुमार

राज्यसभा जाएंगे नीतीश कुमार, एक्स पर लिखा— नई सरकार को रहेगा मेरा पूरा सहयोग और मार्गदर्शन

उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था बनाएगी नया रिकॉर्ड, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी, जीडीपी होगी 4 लाख करोड़ के पार

जेद्दा में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वतन वापसी: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर दिखे भावुक दृश्य, यात्रियों ने पीएम मोदी का जताया आभार

अमेरिका ईरान युद्ध के बीच पहली बार हरे निशान में भारतीय शेयर बाजार, क्या है सेंसेक्स का हाल?

अगला लेख