Hanuman Chalisa

कर्नाटक में मंत्री की मौजूदगी में मौलवी ने कहा, बकरीद के दौरान गायों की कुर्बानी होगी

Webdunia
मंगलवार, 19 जून 2018 (00:32 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक में एक मंत्री की मौजूदगी में एक मौलवी ने कथित तौर पर कहा कि राज्य में बकरीद के दौरान गायों की कुर्बानी दी जाएगी। उनके इस बयान से नया विवाद पैदा हो गया है, क्योंकि राज्य में गोहत्या प्रतिबंधित है।
 
 
उत्तरी कर्नाटक के विजयपुरा में रमजान की नमाज के दौरान राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री शिवानंद पाटिल की मौजूदगी में 2 दिन पहले तनवीर हाशमी ने कथित तौर पर यह बयान दिया। हाशमी विजयपुरा के हाशिम पीर दरगाह के प्रमुख हैं। इस कथित बयान का वीडियो वायरल हो रहा है। हाशमी के बयान के समय मंत्री ने कोई टिप्पणी नहीं की।
 
हाशमी ने उर्दू में कहा कि मैं आपके संज्ञान में लाना चाहता हूं कि 2 माह में बकरीद आने वाला है। गाय के नाम पर यह शैतान शरारत करेगा। मैं आपको (मंत्री को) पहले ही बता रहा हूं ताकि गाय के साथ कोई और कुर्बानी न हो। हाशमी का यह बयान पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा विधायक बसानगौड़ा पाटिल यतनाल की एक विवादित टिप्पणी के कथित वीडियो के सामने आने के कुछ दिन बाद आया है।
 
इस वायरल वीडियो में यतनाल ने पार्षदों को केवल हिन्दुओं के लिए काम करने का निर्देश दिया था। इस वीडियो में यतनाल कथित रूप से कह रहे हैं कि मैं सभी पार्षदों से मिला था। मैंने उनसे कहा है कि वे केवल हिन्दुओं के लिए काम करें जिन्होंने बीजापुर में मेरे पक्ष में वोट डाला, न कि मुसलमानों के लिए।
 
यतनाल ने कहा कि मैंने प्रारंभ में मुसलमानों को बिलकुल ना कहा, मैंने अपने लोगों को निर्देश दिया कि टोपी और बुर्का वाला कोई भी व्यक्ति मेरे कार्यालय नहीं आए और मेरे बगल में खड़ा नहीं हो। इस भड़काऊ बयान के लिए मौलवी की आलोचना करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता ऋतु राठौर ने इस मुद्दे पर नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, भारतीय समुदाय को किया संबोधित, जानिए संबोधन की 10 बड़ी बातें...

राम मंदिर के तर्ज पर भोजशाला में बनेगा भव्य मंदिर?, राम मंदिर के शिल्पकार चंद्रक्रांत सोमपुरा डिजाइन करने को तैयार

नीदरलैंड में स्वागत को देखकर भावुक हुए पीएम मोदी

खड़ी बस में लगी आग, बच्‍चे को अंदर छोड़ सारे यात्री बाहर भागे, 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

अगला लेख