Karnataka by-election result 2020 : दोनों विधानसभा सीटों पर BJP की जीत

Webdunia
मंगलवार, 10 नवंबर 2020 (19:43 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक में दो विधानसभा सीटों सिरा और आरआर नगर पर हुए उपचुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा ने जीत हासिल की है। भाजपा ने तुमकुरु जिले की सिरा विधानसभा सीट पर पहली बार जीत हासिल कर इतिहास बनाया। पार्टी उम्मीदवार डॉक्टर सी एम राजेश गौड़ा ने 12,000 से अधिक मतों से जीत हासिल की है।
ALSO READ: Uttar Pradesh by-election results : 2 सीटों पर भाजपा को मिली जीत, 4 पर आगे, 1 सीट सपा के खाते में
सिरा सीट पर भाजपा के गौड़ा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार टी बी जयचंद्र को हराया। अधिकारियों ने बताया कि राजराजेश्वर सीट पर भाजपा के एन मुनिरत्न को जीत मिली है। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार कुसुम एच को हराया।
ALSO READ: Live Commentary : बिहार में रोमांचक मुकाबला, लाइव अपडेट
मुनिरत्न ने 2018 में कांग्रेस के टिकट पर इस सीट से जीत हासिल की थी। बाद में उन्हें अयोग्य करार दिए जाने पर इस सीट पर उपचुनाव हुए। मुनिरत्न पिछले साल वह भाजपा में शामिल हो गए थे। साल 2013 से इस सीट पर मुनिरत्न की यह तीसरी जबकि भाजपा उम्मीदवार के तौर पर पहली जीत है। दोनों सीटों पर 3 नवंबर को चुनाव हुआ था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख