दिवाली का तोहफा बांट कर मुश्किल में फंसे मंत्री, जानिए क्यों मचा बवाल

Webdunia
मंगलवार, 25 अक्टूबर 2022 (10:56 IST)
होसपेट। कर्नाटक के पर्यटन मंत्री आनंद सिंह अपने होसपेट निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचित सदस्यों को दिवाली के तोहफे बांटने को लेकर मुश्किल में पड़ गए। सोशल मीडिया पर सिंह की ओर से निर्वाचित सदस्यों को दिए गए महंगे गिफ्ट बॉक्स की तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसको लेकर लोग उनकी खिंचाई कर रहे हैं।
 
मंत्री ने नगर निगमों और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए दो अलग-अलग बॉक्स भेंट किए। इन बक्सों में उनके घर पर आयोजित लक्ष्मी पूजा के लिए सोना, चांदी, कपड़े, मुद्रा और निमंत्रण पत्र थे। नगर निगम के सदस्यों को एक लाख रुपए, 144 ग्राम सोना, एक किलो ग्राम चांदी और सूखे मेवे के एक बक्से वाले भव्य बक्से दिए। साथ ही एक लंगोटी और एक रेशमी साड़ी भेंट दी।
 
वहीं, ग्राम पंचायत सदस्यों के बक्सों में सोने और नगरपालिका सदस्यों को दी गयी नकदी को छोड़कर अन्य सभी सामान थे। प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक कुछ निर्वाचित सदस्यों ने कथित तौर पर उपहारों को अस्वीकार कर दिया। इस मुद्दे को अगले साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
 
होस्पेट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एकल नगर निगम, जिसमें 35 निर्वाचित और पांच मनोनीत सदस्य हैं। वहीं इस क्षेत्र में 10 ग्राम पंचायत है, जिसमें 182 सदस्य हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के कुख्यात ईरानी गिरोह के 3 सदस्य बुलंदशहर में गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, जैश का एक आतंकी ढेर

ममता बनर्जी वोटर लिस्‍ट की जांच पर क्‍यों आगबबूला हुईं, बोलीं- EC बैक डोर से NRC लागू करना चाह रहा

मंत्री नितेश राणे के खिलाफ गैर जमानती वारंट, जानिए क्‍या है मामला...

क्या दोपहिया वाहनों पर भी लगेगा टोल टैक्स, नितिन गडकरी ने बताई सचाई

अगला लेख